{"_id":"5bbcf7f1867a5528213a0e65","slug":"141539110897-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट में किशोरी के डूब कर मरने की हुई पुष्टि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिपोर्ट में किशोरी के डूब कर मरने की हुई पुष्टि
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी की डूब कर हुई थी मौत
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना के ग्राम पंचायत समरधीरा गांव के दक्षिण स्थित पोखरे में शनिवार को एक किशोरी का शव मिला था। उसकी शिनाख्त गांव के ही पन्नेलाल की 16 वर्षीय बेटी मनीषा के रूप में हुई थी। उसके परिजन व पुलिस ने घटना को प्रथम दृष्टया आत्महत्या बताया था। पुरंदपुर के एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के डूब कर मरने की पुष्टि हुई है। उसके अपहरण के आरोपी रामू सहानी निवासी बिसखोप टोला महुआडीह थाना परसामलिक के जेल जाने से वह दुखी थी।
रामललित हत्याकांड में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना के ग्राम पंचायत भोतहा निवासी 58 वर्षीय रामललित चौधरी का शव सोमवार को उनके घर के ही एक कमरे में मिला था। सिर व चेहरे पर धारदार हथियार के निशान के आधार पर उसके बेटे ने पुरंदरपुर पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।मृतक के कमरे मे मिली डायरी के सहारे पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मृतक के कमरे को खंगालने पर एक डायरी मिली है। उसमें कुछ लोगों के नाम व उनके आगे कुछ रकम दर्ज है। गांव में मृतक द्वारा ब्याज पर रकम देने की भी चर्चा सामने आई।