{"_id":"5b20017b4f1c1bf76e8b7b80","slug":"141528824187-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटर का ताला तोड़ आभूषण की दुकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शटर का ताला तोड़ आभूषण की दुकान में चोरी
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
naked thief
- फोटो : shanghai list
विज्ञापन
कोठीभार (महराजगंज)। बीती रात में कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर में श्यामसुंदर कटरा में स्थित आभूषण की दुकान का शटर का ताला तोड़ कर लगभग 10 हजार मूल्य के गहने व नगदी चोर उठा ले गए। कोठीभार पुलिस तफ्तीश में जुटी है। सिसवा ब्लॉक कार्यालय के समीप रायपुर में स्थित कटरे में राहुल ज्वेलर्स आभूषण की दुकान है। दुकानदार सिसवा कस्बे के अमरपुरवा निवासी ईश्वरचंद केसरी रोज की भांति बीती रात अपनी दुकान बंद कर के घर चले गए। मंगलवार की सुबह किसी ने दुकान का शटर खुला देख कर दुकानदार को फोन पर सूचना दी। इसके बाद ईश्वरचंद ने दुकान पहुंच कर देखा तो आलमारी जमीन गिरी पड़ी थी और उसके दरवाजे को तोड़ कर उसमे रखा दो हजार नगद व आठ हजार का पुरानी चांदी का सामान चोर निकाल ले गए। इसकी सूचना तत्काल कोठीभार पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरी की घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने आश्वासन दिया। बताया गया कि आभूषण की दुकान में हुई चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे के कैद हो चुकी है और चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक शख्श भी साफ देखा जा रहा है। जिनकी शिनाख्त के लिए कोठीभार पुलिस जद्दोजहद कर रही है। थानाध्यक्ष अरूण कुमार ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी फूटेज को देखा जा रहा है। जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।