{"_id":"5acfa0fe4f1c1b683d8b4ccc","slug":"141523556606-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्टम ने नौ भैंसें पकड़ी, जुर्माना लगाकर छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कस्टम ने नौ भैंसें पकड़ी, जुर्माना लगाकर छोड़ा
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
indo nepal border
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। कस्टम नौतनवा की सचल टीम ने गुरुवार की रात नौ बजे नेपाल सीमा से सटे रतनपुर चौराहे से तीन पीकअप से नौ दुधारू भैंस पकड़े। इसके बाद पशुओं को कस्टम कार्यालय नौतनवा लाया गया। थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई और हंगामा शुरू हो गया। पूर्व विधायक मुन्ना सिंह ने मौके पर पहुंच कर जुर्माना भरवा कर पशुओं को छुड़वाया।
ग्रामीणों ने कहा कि भैंसे तीन लोगों की हैं, जो सिद्धार्थनगर के नरायनपुर से खरीदी गई हैं। उनके पास खरीद की पक्की रसीद भी है। उन्होंने बताया कि भैंसे दुधारू हैं और उन्हें पालने के लिए ले जाया जा रहे थे। ग्रामीण अमीर खान, गुल हसन व बेचन यादव ने बताया कि भैंसों को वह अपने घर परसा मलिक क्षेत्र के रवैरहवा दूवे तथा छितवनिया ले जा रहे थे। तबी कस्टम के लोगों ने नौतनवा थाना क्षेत्र के रतनपुर चौराहे पर उन्हें रोक लिया और भैंस लदी पीकअप को अपने कार्यालय ले आए।
विज्ञापन