फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   जिले में विभिन्न स्थानो पर बारिश से कहर से तीन की मौत

जिले में विभिन्न स्थानो पर बारिश से कहर से तीन की मौत

Mon, 14 Aug 2017 07:03 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
जिले में विभिन्न स्थानो पर बारिश से कहर से तीन की मौत
महराजगंज। जिले में लगातार हो रही बारिश से मुसीबतें बढ़ गई हैं। कहीं घर गिरने से तो कहीं डूबने से लोगों की मौत हो गई। सोमवार को फरेंदा क्षेत्र के रामनगर में मकान गिरने एक महिला की मौत हो गई। वहीं निपनियां गांव में झोपड़ी गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। लेहड़ा क्षेत्र में सब्जी तोड़ने गए एक शख्स पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया, जिससे डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। बारिश के कहर से जिले में तीन मौते हुई हैं।
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार बरसात के कारण कच्चा मकान गिरने से दीवार के नीचे दब कर घर में सो रही रामनगर निवासी परमा देवी उम्र 42 वर्ष मौत हो गई। दूसरी घटना बगल के गांव झांवाकोट निवासी चंद्रभावती देवी उम्र 40 वर्ष रविवार को दिन में अपने घर के अंदर कुछ काम कर रही थी कि बरसात के कारण घर में बैठे सर्प ने डंस लिया। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। दीवार गिरने से महिला की मौत का समाचार सुनकर कर क्षेत्रीय विधायक बजरंग बहादुर सिंह,पूर्व विधायक विनोद तिवारी,दलित नेता विन्ध्याचल वरूण आदि लोग मृतक के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किए।
विज्ञापन

लेहड़ा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहड़ा ग्रामसभा के टोला महजीदिया गांव के एक 55 वर्षीय लालजी पुत्र स्व रामसुभग सोमवार की सुबह 9 बजे खेत में लगी फसल देखने जा रहे थे। मेड से पैर फिसलने के कारण पानी मे गिर गए। लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतनपुर प्रतिनिधि के अनुसार निपनिया गांव में रविवार की रात देवदत्त अपने फूस के मकान में सोए थे। उस समय वह गिर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घर वाले सीएचसी रतनपुर ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
-------------------------------------------------------
ताल में डूबा एक शख्स लापता
कोल्हुई। थाना क्षेत्र कोल्हुई के श्रीनगर ताल में ग्राम सभा महुआरी टोला गुल्हरिया निवासी निजाम में धान की फसल देखने गए थे। वहां फसल से जलकुम्भी हटाते वक्त गहरे पानी में पहुंच गए, जिसमें डूब गए। सूचना पाते ही कोल्हुई थानाध्यक्ष सतेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। उनकी तलाश की जा रही है लेकिन पता चल सका।

-----------------------------------------------------------------------------
सर्प दंश से एक की मौत
कोल्हुई। थाना क्षेत्र कोल्हुई के ग्राम सभा बड़हरा विसम्भरपुर निवासी रामनेवास यादव, उम्र 50 वर्ष सोमवार की सुबह करीब 8 बजे दरवाजे पर टहल रहे थे। इसी बीच एक जहरीले सर्प ने उन्हें डंस लिया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed