फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   डाक्टर से रेलवे क्रासिंग पर 50 हजार की छिनैती

डाक्टर से रेलवे क्रासिंग पर 50 हजार की छिनैती

Wed, 02 Aug 2017 12:38 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
डाक्टर से रेलवे क्रासिंग पर 50 हजार की छिनैती
बृजमनगंज। बीती रात थाना कस्बा बृजमनगंज के रेलवे क्रॉसिंग पर बदमाश चिकित्सक से 50 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस के साथ एसपी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

डॉ. अलताफ का क्लीनिक थाना क्षेत्र के कुंआडाड़ी में है। बताया जाता है कि बीती रात वह क्लीनिक बंद कर अपने लड़के सादाब के साथ बाइक से सिद्धार्थनर स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी बीच बृजमनगंज के रेलवे क्रॉसिंग पर बाइक सवार कुछ लोगों ने उनका बैग छीन लिया। उसमें करीब 50 हजार कैश था। बदमाशों ने सादाब के पॉकेट से भी 350 रुपये निकाल लिए। डॉ. अलताफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र राय ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर तत्काल मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में सर्किल के थानाध्यक्ष कोल्हुई सतेंद्र बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष फरेंदा चंद्रेश यादव, थानाध्यक्ष पुरंदरपुर विनोद कुमार राव के साथ एसपी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इस मामले में थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक की जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उचक्कों ने पाकेट तक खंगाल डाला इसके बावजूद डॉ. अलताफ के पाकेट में 30 हजार रुपये पड़े रहे। फिलहाल जांच की जा रही है। मामला जो भी होगा सामने आ ही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी का मुकदमा दर्ज
परतावल। श्यामदेउरवा थाना गेट के सौ कदम की दूरी पर चाय की दुकान के सामने से बाइक की डिकी तोड़ कर अस्सी हजार रुपये उड़ा लेने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना सोमवार की है। रामपुर चकिया निवासी ओमप्रकाश पंजाब नेशनल बैंक की परतावल शाखा से चेक के जरिए 80 हजार रुपये निकाल कर घर जा रहे थे। श्यामदेउरवा थाना गेट के सौ कदम की दूरी पर चाय की दुकान के सामने बाइक की डिकी तोड़ कर उचक्कों ने रकम उड़ा दी। मंगलवार को ओमप्रकाश के तहरीर पर श्यामदेउरवा पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि ओमप्रकाश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed