फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पानी में उतराती मिली किशोर की लाश, हत्या की आशंका

पानी में उतराती मिली किशोर की लाश, हत्या की आशंका

Sun, 16 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
पानी में उतराती मिली किशोर की लाश, हत्या की आशंका
लक्ष्मीपुर। शनिवार को रेलवे स्टेशन लक्ष्मीपुर के दक्षिणी आउटर के पास गड्ढे में गुरुवार को घर से गायब थाना क्षेत्र पुरंदरपुर के लक्ष्मीपुर एकमा निवासी किशोर की उतराई लाश पुलिस ने बरामद की। घर वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पुरंदरपुर के लक्ष्मीपुर एकमा गांव के पन्नेलाल वर्मा का 13 वर्षीय पुत्र अमित गुरुवार की शाम को कुछ सामान लेने के लिए साइकिल लेकर घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार वाले परेशान हो उठे। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था। शनिवार की सुबह एकमा गांव के बाहर गड्ढे में उसका शव उतराया दिखा तो सनसनी फैल गई। गांव तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी ही देर में एसओ पुरंदरपुर विनोद कुमार राव, एसओ बृजमनगंज ज्ञानेन्द्र राय, एसओ कोल्हुई सतेंद्र बहादुर सिंह, एसओ फरेंदा चंद्रेश यादव सहित सर्किल की फोर्स मौके पर पहुंची गई। एसओ पुरंदरपुर विनोद राव ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बेटे का शव देखते बेहोश हो गया पन्नेलाल
लक्ष्मीपुर। दो दिन पहले घर से सामान लेने निकले बेटे के वापस घर नहीं पहुंचने पर पूरा परिवार उसकी तलाश में जुटा था। परिवार के किसी भी सदस्य को इसकी आशंका न थी कि दो दिन बाद यह दिन देखना पड़ेगा। बेटे के शव कि जानकारी मिलते ही जहां परिवार में कोहराम मच गया। वहीं उसके शव को देखते ही पन्नेलाल बेहोश होकर गिर गए। जिसके बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं परिजनों ने घटना में हत्या की आशंका जताया है। जबकि पुरंदरपुर पुलिस पीएम के बाद ही कुछ कह पाने की बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी मिल चुके है कई शव
लक्ष्मीपुर। रेलवे स्टेशन लक्ष्मीपुर के दक्षिणी आउटर पर आए दिन शव मिलने की बात आम हो गई है। लेकिन यहां मिलने वाले शव के पीछे का सच हत्या व आत्महत्या तथा इश्तेफाक के बीच उलझ कर रह जाता है। लिहाजा यह जगह अपराधियों के लिए सेफ बनती जा रही है। पुरंदरपुर थाना के मोहनापुर व लक्ष्मीपुर के बीच के रेलवे ट्रैक पर आए दिन शव मिलता है। इसके पहले भी कई बार यहां रेलवे ट्रैक के आस पास शव पाए गए हैं। अभी हाल ही में कोल्हुई थाना के एक महिला का क्षत विक्षत शव मिला था। तभी मोहनापुर के ही एक युवक की लाश ट्रैक पर पाई गई। मामला हत्या व हादसा में उलझा हुआ था। तभी शनिवार को दो दिन पहले गायब किशोर का शव मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई है।

सब्जी मंडी में अज्ञात शख्स का शव
कोल्हुई। शनिवार को स्थानीय कस्बे के साप्ताहिक बाजार के सब्जी मंडी परिसर में चालीस वर्षीय शख्स की लाश मिली। आसपास के लोगों ने बताया कि वह शुक्रवार को घूम-घूम कर बाजार में भीख मांग रहा था। देखने में मनोरोगी लग रहा था। रात में उसको क्या दिक्कत हुई और कब सब्जी मंडी में गया और उसकी मौत कैसे हुई। इसको लेकर चर्चा का बाजार गरम है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई सतेंद्र बहादुर सिंह ने बताया शव कि शिनाख्त नहीं हो पाई है। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed