{"_id":"5c081d66bdec224179148d89","slug":"131544035686-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, सीमा पर विशेष चौकसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, सीमा पर विशेष चौकसी
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, सीमा पर विशेष चौकसी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बुलंदशहर में हुई हिंसक घटना और छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा ध्वस्त होने की बरसी पर गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही सीमा पर सतर्कता भी बढ़ा दी गई है। गोकशी पर सख्ती के लिए मुख्यमंत्री द्वारा जारी आदेश के मद्देनजर सभी थानों को कडे़ निर्देश जारी किए गये हैं। उधर, बुलंदशहर की घटना में बजरंग दल के कार्यकर्ता का नाम आने पर जिले के बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने आगाह किया कि राम मंदिर और गो माता को लेकर राजनीति हुई तो संगठन हर लड़ाई लड़ने को तैयार है।
एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि बुलंदशहर व अयोध्या में विवादित ढांचा ध्वस्त होने की छह दिसंबर को पड़ने वाली बरसी के मद्देनजर जिले में अलर्ट जारी किया गया है। सभी थानों को कड़े निर्देश जारी कर सतर्कता बरतने को कहा गया। खास तौर से भारत-नेपाल सीमा पर होने वाली गतिविधियों के प्रति पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है। कोल्हुई, सिसवां, सदर एवं श्यामदेरवा के थानेदारों को विशेष रूप से सतर्कता बरतनेे की हिदायत देने के साथ ही गश्त बढ़ाने को कहा गया है। जिले के सभी सिपाही क्षेत्र में भ्रमण कर प्रत्येक हलचल पर नजर रखेंगे। क्यूआरटी की दो टीमें अतिरिक्त में रखी गई हैं। ताकि कहीं भी गोकशी अथवा या कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किए जाने की शिकायत मिले तो कार्रवाई की जा सके। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए हर संभव तैयारी की जा रही है। क्षेत्राधिकारी एवं सभी थानेदार क्षेत्र में पैनी नजर रखेंगे।
उधर, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने कहा कि बुलंदशहर की घटना सिस्टम के फेल होने का प्रमाण है। गोकशी की घटना के प्रति संगठन ने सभी सक्षम अफसरों को अवगत कराया था, लेकिन शासन प्रशासन इसे लेकर गंभीर नहीं हुआ। फलस्वरूप हिंसक घटना हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि राम मंदिर और गो माता के मसले पर राजनीति हुई तो बजरंग दल हर लड़ाई लड़ने को तैयार है।
विज्ञापन
मौलाना मोहम्मद हुसैन का कहना है कि चुनाव करीब आते ही धार्मिक उन्माद पैदा करने की कोशिश की जा रही है। कहा कि जिले के अमन पसंद लोग हमेशा की तरह इस बार भी शांति और सौहार्द का मिशाल पेश करेंगे। कहा कि बुलंदशहर की घटना दुखद है।