{"_id":"59b0436f4f1c1bf97f8b479f","slug":"131504723823-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ मदरसा शिक्षको समेत अज्ञात के खिलाफ जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ मदरसा शिक्षको समेत अज्ञात के खिलाफ जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। शास्त्री नगर में रहने वाले जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर आठ मदरसा शिक्षकों समेत कई अज्ञात के खिलाफ घर में घूस कर जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात ही आठ मदरसा शिक्षकों के खिलाफ जानमाल की धमकी देने, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने, मारपीट करने सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है।
मदरसा शिक्षक अमजद, विनोद, अबरार, समीर, कुस्मान, शहाबुद्दीन, अख्तर, समीर पता अज्ञात सहित अन्य समर्थकों के खिलाफ उक्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाशी की जा रही है। मंगलवार को मदरसा शिक्षक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के खिलाफ आंदोलन करते हुए शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बांध कर विरोध जता रहे थे। इसके बाद अधिकारी की पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया।
कोतवाल रामदवन मौर्य का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही इस पूर प्रकरण की जांच भी की जा रही है।
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की सीएम से हुई थी शिकायत
महराजगंज। मदरसा शिक्षकों ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की शिकायत सीएम से की है। जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पोर्टल से मिले अपडेट के मुताबिक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण के आरोपों के मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई को कहा है। अखिल भारतीय मरदसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ की ओर से जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी पर तमाम गंभीर आरोप मढ़ते हुए शिकायत की गई है। चर्चा है कि मदरसा शिक्षकों की शिकायत पर जांच का आदेश हो गया है। इससे जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यह भी कहा जा रहा है कि मदरसा शिक्षकों पर दबाव बनाने के लिए यह कार्रवाई कराई गई है। हालांकि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार ने अटकलों को बेबुनियाद करार देते हुए मदरसा शिक्षकों पर बवाल करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
बचने के लिए पत्नी से तहरीर दिलवाने का आरोप
महराजगंज। अखिल भारतीय मरदसा आधुनिकिकरण शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आफताब आलम ने बताया कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने अपने खिलाफ जांच शुरू होते देख तिलमिला गए। उन्हें कुछ नहीं सूझा तो पत्नी को आगे कर निर्दोष मदरसा शिक्षकों पर मुुकदमा दर्ज करा दिया। मंगलवार को मदरसा शिक्षक काली पट्टी बांध कर विरोध जताने के बाद घर चले गए थे। यह बात समझ में नहीं आ रही है कि कब उनके घर पर मदरसा शिक्षक हमला बोल दिए। मानदेय भुगतान को लेकर बार बार अनुरोध किया गया लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।