फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   चोरी की मूर्तियों के साथ गिरफ्तार दो युवको को जेल

चोरी की मूर्तियों के साथ गिरफ्तार दो युवको को जेल

Fri, 01 Sep 2017 12:20 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
चोरी की मूर्तियों के साथ गिरफ्तार दो युवको को जेल
शिकारपुर। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के धरमपुर बाजार स्थित ठाकुर जी मंदिर से बीती रात चोरी हुई अष्टधातु की भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की मूर्ति को बेचने ले जा रहे दो युवकों को पुलिस ने भैंसा पुल के निकट दबोच लिया। चोरी की दोनों मूर्तियों को बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बीती रात धरमपुर स्थित ठाकुर जी मंदिर के गर्भगृह का ताला तोड़ भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गई। गुरुवार सुबह मंदिर के संरक्षक मुकेश कुमार जायसवाल ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस मूर्ति की बरामदगी में जुट गई। मुखबिर की सूचना पर कोतवाल रामदवन मौर्य हमराहियों के साथ महराजगंज गोरखपुर मार्ग स्थित भैंसा पुल के निकट से मूर्तियों को बेचने ले जा रहे उपेंद्र मिश्रा व राजू मिश्रा निवासी धरमपुर बाजार से मूर्तियां बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मूर्ति चोरी के मुख्य आरोपी उपेंद्र मिश्रा को पूर्व में बकरा चोरी के आरोप में बृजमनगंज पुलिस ने जेल था। कोतवाल सदर रामदवन मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के खिलाफ मुकदमादर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed