फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   नायब दरोगा और सिपाही आपस में भिडे

नायब दरोगा और सिपाही आपस में भिडे

Sun, 30 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
नायब दरोगा और सिपाही आपस में भिडे
निचलौल। शनिवार को थाना में मुलजिम को लेकर आपस में नायब दरोगा व सिपाही भिड़ गए। थाने के दीवान व मुंशी ने बीच-बचाव कर मामले को रफा-दफा कराया। सिंहपुर गांव के राजीटोला निवासी रामहरख की पत्नी ने पुलिस से शिकायत की कि उनका लड़का सुरेश जमीन मांग रहा है। आए दिन मारपीट रहा है और भद्दी भद्दी गाली दे रहा है। हल्का के नायब दरोगा लड़के को पकड़कर थाने लाए। शनिवार को शांति भंग में चालान करने के पूर्व उसे नायब दरोगा डांट रहे थे। सिपाही को यह डांट फटकार नागवार लगी और उसने टोक दिया। उसके बाद देखते ही देखते नायब दरोगा व सिपाही आपस में भिड़ गए। एक-दूसरे को देख लेने की धमकी भी देने लगे। थाने के दीवान व मुंशी के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed