फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Thu, 29 Jun 2017 12:40 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
ठूठीबारी। सड़कहवां गांव में बीती रात युवक की लाश फंदे से उसके ही घर में लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के ठूठीबारी टोला सड़कहवां गांव में बुधवार की सुबह श्रीराम यादव (18) के घर का फाटक अंदर से बंद देख पड़ोस के लोगों ने काफी आवाज दी। कोई प्रतिक्रिया होती न देख खिड़की के रास्ते घर के अंदर देखा तो श्रीराम का शव फंदे से लटक रहा था। वह घर में अकेले रहता था। थोड़ी ही देर में तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। किसी ने फोन कर इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर कोतवाल ओपी चौहान पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

श्रीराम की मौत से उनकी तीनों बहनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सड़कहवां के लोगों ने बताया कि नरसिंह यादव की तीन पुत्रियां राजकुमारी, झीनकी और शिववकुमारी हैं। राजकुमारी और झीनकी की शादी हो गई है। छोटी लड़की शिवकुमारी की शादी नहीं हुई है। शिवकुमारी अपने मामा के घर गेरमा नेपाल में रहती है। तीन बहनों में इकलौता भाई श्रीराम है। 10 साल पहले नरसिंह की पत्नी की मौत हो गईं तो नरसिंह ने दूसरी शादी कर ठूठीबारी कस्बे में कमरा लेकर दूसरी पत्नी के साथ रहने लगे। श्रीराम सड़कहवां गांव में अकेले रहता था। इस घटना से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed