फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   गेहूं के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

गेहूं के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sun, 14 Apr 2019 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
गेहूं के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
गोरखपुर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

गेहूं के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
एक सप्ताह पहले घर से हुआ था लापता, कुत्तों ने नोच डाला था
गोरखपुर के गुलरिया थाना के भमऔर टोला का रहने वाला था
अमर उजाला ब्यूरो
पनियरा-गांगी बाजार। ग्राम सभा नरकटहां नहर के करीब गेहूं के खेत में एक युवक की लाश मिली। आधे शरीर को कुत्तों ने नोच कर खा लिया था। सिर्फ शरीर का ढांचा ही बचा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी पहचान 38 वर्षीय धर्मेंद्र उर्फ धमई के रूप में हुई। वह गोरखपुर जिले के गुलरिया थाना के भमऔर टोला का रहने वाला था। लोगों ने हत्या कर शव को गेहूं के खेत में फेंक की आशंका जताई है। मामले की पुलिस जांच कर रही है।

रविवार को नरकटहां गांव के कुछ लोग सिवान में गेहूं की कटाई कर रहे थे। अचानक उनकी नजर एक लाश पर पड़ी। लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का शिनाख्त कराने का प्रयास करने लगी। काफी देर बाद घटना के बारे में जानकारी मृतक के बडे़ भाई गुलरिया थाने के चौकीदार हरिश्चंद्र को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी सुनीता भी पहुंची। दोनों ने शव की पहचान धर्मेंद्र उर्फ धमई के रूप में की। हरिश्चंद्र ने बताया कि धर्मेंद्र क सप्ताह से घर से लापता था। उसकी तलाश की जा रही थ। इसकी सूचना गुलरिहा थाने में दी गई थी। शव की हालत देखकर लोग कह रहे हैं कि एक सप्ताह पहले ही हत्या कर शव को फेंका गया होगा। जानकारी पाकर गुलरिहा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थानेदार अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed