{"_id":"5b96ad13867a557ff9673d27","slug":"11536601363-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को ले जा रही जीप पलटी, 18 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रों को ले जा रही जीप पलटी, 18 घायल
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
गिरने से क्षतिग्रस्त जीप
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार की सुबह पनियरा थाना क्षेत्र के हेमछापर टोला भलुआन के पास स्कूल जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 18 बच्चें घायल हो गए। जीप बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। घायल बच्चों को ग्रामीणों की मदद से पनियरा पीएचसी ले जाया गया, जहां इलाज के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया।
सूत्रों के अनुसार कक्षा एक से 8 तक संचालित मदनी मॉडर्न कान्वेंट पब्लिक स्कूल पनियरा के बच्चे सुबह भलुआन टोला से जीप से स्कूल जा रहे थे। गांव से थोडी दूर आगे बढ़ते ही जीप अनियंत्रित होकर धान के खेत में पलट गई। हादसे में निखिल (7), शिवम (11), शालिनी (9), नेहा (8), साकेत (11), खुशबु सहानी (12), विकास (12), यशवंत (7 ) समेत 18 बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद चालक जीप छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही कि किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं लगी थी। उपचार के बाद सभी बच्चों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
एआरटीओ आरसी भारती ने कहा है कि स्कूल वाहन का फिटनेस, इंश्योरेंस व अन्य कागजातों की जांच की जाएगी। बच्चों की सुरक्षा से समाझौता नहीं किया जाएगा। पनियरा खंड शिक्षा अघिकारी आरडी प्रसाद ने बताया कि बच्चों को हल्की चोटें आई थीं। स्कूल की मान्यता कक्षा एक से आठ तक है।
विज्ञापन