{"_id":"5ab002be4f1c1b8f778b6674","slug":"11521484478-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंसार चोरी के आरोप में नेपाल में पकड़े गए 10 भारतीय ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भंसार चोरी के आरोप में नेपाल में पकड़े गए 10 भारतीय ट्रक
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए ट्रक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनौली (महराजगंज)। भंसार चोरी के आरोप में सोमवार को नेपाल में 10 भारतीय ट्रक पकड़े गए। ट्रकों को काठमांडू राजस्व विभाग की टीम ने पकड़ा है। भारत से माल लेकर जा रहे इन ट्रकों को सीमा से सटे नेपाल के रुपंदेही जिले के भैरहवा और बीरगंज कार्यालय में भंसार जमा कराना था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए ट्रकों में चार सोनौली के तीन बड़े ट्रांसपोर्टरों के हैं।
राजस्व विभाग की पांच सदस्यीय टीम सोमवार दोपहर सादे वर्दी में काठमांडू से सोनौली पहुंची और भंसार चोरी के मामले की छानबीन की। इनकी सूचना के आधार पर नेपाल के थानकोट में दस ट्रकों को पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि सोनौली से माल लेकर ट्रक नेपाल भैरहवा भंसार कार्यालय से होकर काठमांडू चले गए थे, लेकिन उन्होंने भंसार जमा नहीं कराया था। सूचना पर थानकोट राजस्व टीम ने सभी ट्रकों को पकड़ लिया। इस संबंध में भंसार प्रमुख भैरहवा भूपाल राज्य शाक्य ने बताया कि मामले की छानबीन हो रही है।
विज्ञापन