फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   माले कार्यकर्ताओं ने नगर में विरोध मार्च निकाला

माले कार्यकर्ताओं ने नगर में विरोध मार्च निकाला

Sun, 13 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
माले कार्यकर्ताओं ने नगर में विरोध मार्च निकाला
माले कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला
विज्ञापन

निचलौल। गोरखपुर मेडिकल कालेज में आक्सीजन की कमी से हुई मासूमों की मौत से गुस्साए भाकमा माले व इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को निकाला। प्रदेश सरकार की खिलाफत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग की है। शनिवार को इनौस के प्रदेश सचिव कामरेड महेश गुप्ता व भाकपा माले के जिला सचिव सुग्रीव चौहान के नेतृत्व में माले कार्यकर्ताओं ने नगर में विरोध मार्च निकाला। असमय काल के गाल में समाए मासूमों की मौत के लिए स्वास्थ्य मंत्री को जिम्मेदार बताकर उनसे इस्तीफे और पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच करा कर दोषियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा चलाने की मांग की है। इनौस नेता कामरेड महेश का कहना है कि इन मौतों का सरकार को जवाब देना होगा। इसके उपरांत मुख्य चौराहे पर शोक सभा कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान राजेंद्र विश्वकर्मा, रोहित प्रजापति, उमेश विश्वकर्मा, संजय पटेल, मैनुद्दीन, मजहर, नागेंद्र, हसनैन, शमशाद, राजेश यादव व दिनेश आदि मौजूद रहे।

बीआरडी की घटना भाजपा सरकार की विफलता: पूर्व विधायक
फरेंदा। शुक्रवार को गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज में आक्सीजन के अभाव में 60 से ज्यादा मासूम बच्चो की मौत का सीधा जिम्मेदार प्रदेश की भाजपा सरकार है। प्रदेश के सीएम लगातार तीन से गोरखपुर क्षेत्र में भ्रमण कर रहे है। उसके बावजूद लापरवाही के चलते मासूम बच्चे काल के गाल में समा गये। लेकिन प्रदेश सरकार की संवेदना शून्य हो गई है। ये बातें सपा के पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहीं। उन्होंने मासूम बच्चों की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि गंभीर बीमारी के लिए योगी जी हमेशा आंदोलन की बात करते थे लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद लगातार तीन दिन से गोरखपुर में रहने के बावजूद मासूम बच्चों की मौत हो गई। जो निंदनीय है। इस घटना से भाजपा की पोल खुल गई। ऐसे में प्रदेश सरकार मृतक परिजनो को 20-20 लाख रुपये मुआवजा दिया जाय।
विज्ञापन


प्रदेश की भाजपा सरकार गरीब विरोधी: सैयद अरशद
फरेंदा। विभागीय लापरवाही और प्रदेश की भाजपा सरकार की विफलता के कारण पूर्वांचल के 60 से ज्यादा मासूम बच्चे आक्सीजन के अभाव में दम तोड़ दिये। इसकी जिम्मेदार प्रदेश सरकार है। मासूम बच्चों की देखभाल की सही व्यवस्था न होने के कारण गरीब जनता के घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। ये बातें वरिष्ठ सपा नेता सैयद अरशद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहीं। सैयद अरशद ने कहा कि सपा सरकार में बीआरडी मेडिकल कालेज की स्थिति को लेकर हमेशा आंदोलनरत रहने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ का आंदोलन अब कहा गया। आज आक्सीजन गैस के अभाव में मासूम बच्चे दम तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा सरकार में मेडिकल कालेज की स्थिति बेहतर रही: अशोक यादव
फरेंदा। बीआरडी मेडिकल कालेज में आक्सीजन के अभाव में दर्जनों मासूम बच्चों की मौत के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार की असलियत सामने आ गई। जो सरकार के बाहर रहने के पर लगातार सपा सरकार पर अंगुली उठाने वाली भाजपा सरकार में अस्पतालों की स्थित काफी खराब हो गई। ये बातें सपा के पूर्व जिलाउपाध्यक्ष अशोक यादव ने कही है।


अंवेडकर तिराहे पंर श्रद्धांजली सभा आज
अंवेडकर तिराहे पंर श्रद्धांजली सभा आज
फरेदा। बीआरडी मेडिकल कालेज में आक्सीजन के अभाव में मासूम बच्चो की मौत को लेकर सपा के पूर्व विधायक विनोद तिवारी के नेतृत्व में रविवार को दिन में 3 बजे फरेदा कस्बे के अंबेडकर तिराहे पर एक श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें मृतक बच्चो के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कैंडल मार्च निकाला जायेगा । जिसमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed