फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   विदेश भेजने के नाम पर धोखा धड़ी का आरोप

विदेश भेजने के नाम पर धोखा धड़ी का आरोप

Thu, 29 Jun 2017 12:40 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर धोखा धड़ी का आरोप
कोठीभार। थाना क्षेत्र के ग्राम कुइंया निवासी मुस्तकीम ने एजेंट पर बड़े सपने दिखा कर विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मुस्तकीम ने तहरीर में लिखा है कि कोठीभार थाना क्षेत्र के असमनछपरा निवासी एजेंट ने उनके पुत्र अजहरुद्दीन को खाड़ी देश के कतर में कार के शो रूम में काम करने के झांसा देकर 75 हजार रुपये ले लिया। उसने गलत वीजा देकर कतर भेज दिया। जब अजहरुद्दीन कतर पहुंचा तो बताए गए कार्य के विपरीत सड़क पर लोगों की खड़ी गाड़ियों को साफ करने के काम पर लगा दिया। कतर की 800 मुद्रा पगार पर प्रतिदिन 17 गाड़ियां साफ करने का लक्ष्य दे दिया गया। जब टारगेट के हिसाब से गाड़ी की सफाई नहीं कर पाता तो सुरवाइजर उसे मारता-पीटता था। इसकी शिकायत जब एजेंट से की गई तो वह फौजदारी पर आमादा हो गया और वापस बुलाने के लिए 10 हजार रुपये की मांग करने लगा। मुस्तकीम ने एजेंट से रकम की वापसी कराने और उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed