{"_id":"5952a9c44f1c1ba10a8b48bf","slug":"11498589636-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर में महिला समेत दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर में महिला समेत दो घायल
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
रतनपुर। नौडिहवा चौराहे के पास मंगलवार को दोपहर लगभग 12 बजे बाइक की टक्कर से बाइक सवार महिला घायल हो गई। साथ ही बाइक चालक भी घायल हो गया। मौका देख बाइक चालक वहां से फरार हो गया।
नौतनवां थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के नजदीक नौडिहवां चौराहे के पास मंगलवार को परसा मलिक थाना क्षेत्र के गांव गंगापुर गंगवलिया के मुनीब अपनी सास अनसुइया देवी (55) को बाइक पर बैठाकर बस पकड़ने के लिए नौतनवां जा रहे थे। रतनपुर के पास नौड़िहवा चौराहे के करीब पहुंचे ही थे कि एक बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। इससे अनुसुइया देवी निवासी डोमिनगढ़ थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर और मुनीब गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराया गया।