{"_id":"5942db7c4f1c1bd63d8b4700","slug":"11497553788-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओजी टीम ने 6 ट्रक अवैध बालू पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसओजी टीम ने 6 ट्रक अवैध बालू पकड़ा
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसओजी ने 6 ट्रक अवैध बालू पकड़ा
सिसवा बाजार। पश्चिमी चंपारण(बिहार) के हरनाटाड़ से आ रहे 6 ट्रक तथा एक ट्रैक्टर-ट्राली अवैध बालू को कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्रामसभा गुरली रमगढ़वां पुल के पास बृहस्पतिवार की भोर में एसओजी टीम ने पकड़ कर कोठीभार पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
बृहस्पतिवार की भोर में लगभग चार बजे मुखबिर ने सूचना दी कि कुशीनगर जनपद के खड्डा थानाक्षेत्र से होकर महराजगंज जनपद के लिए लगभग आधा दर्जन ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रॉली पर अवैध बालू ले जाया जा रहा है। एसओजी प्रभारी रामपाल यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम के सब प्रभारी संजय शाही, कांस्टेबल जीत बहादुर सिंह, रमेश यादव, अशोक वर्मा, मनीष गोंड़, वेदप्रकाश यादव आनंद यादव तथा शक्ति सिंह कोठीभार थाना क्षेत्र के गुरली रमगढ़वां पुल के पास पहुंच गए। थोड़ी देर बाद कुशीनगर जिले के खड्डा थानाक्षेत्र की तरफ से ट्रकों का एक काफिला आता हुआ दिखा। नजदीक आने के बाद ट्रकों को रोककर जांच की गई। ड्राइवरों ने ट्रक पर लदे बालू को पश्चिमी चंपारण(बिहार) के हरना टाड़ से ले आने की बात कबूली। इसके बाद 6 ट्रकों व एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर कोठीभार थाने को सुपुर्द कर दिया।
इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने बताया कि सभी बालू लदे ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में हैं। अपर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।