{"_id":"5ba5409e867a557ea77accb5","slug":"111537556638-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक लेकर भाग रहे व्यक्ति को लोगों ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक लेकर भाग रहे व्यक्ति को लोगों ने पकड़ा
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
ट्रक लेकर भाग रहे व्यक्ति को लोगों ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूूरो
घुघली कस्बे के सुभाष चौक पर ट्रक लेकर कर भाग रहे व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। बृहस्पतिवार को मंगलपुर पटखौली निवासी राजेश्वर खाद लेकर चीनी मिल घुघली के गोदाम में रखवाने के लिए अपनी बारी के इंतजार में लाइन में लगा था। रात लगभग 9:30 बजे वह ट्रक को छोड़ चाभी लेकर डीएवी चौक पर स्थित एक होटल में खाना खाने चला गया। जब वह खाना खाकर होटल से बाहर निकला तो अचानक उसकी नजर सड़क से गुजर रहे अपने ट्रक पर पड़ी। उसने शोर मचाना शुरू कर किया। एक व्यक्ति के बाइक पर बैठ कर पीछा करते हुए सुभाष चौक पर ट्रक को रोक लिया। स्थानीय लोगों की मदद से उक्त व्यक्ति को पकड़कर घुघली चौकी पुलिस को सौंप दिया। ट्रक लेकर भाग रहे व्यक्ति की पहचान गोरखपुर जनपद निवासी विजय यादव के रूप में हुई। थानाध्यक्ष राजप्रकाश सिंह का कहना है कि आरोपी हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है।