{"_id":"5b71d13b42c7922e6f65a247","slug":"111534185787-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रहरी हत्याकाण्ड आरोपी राज्यमंत्री का आत्मसमर्पण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रहरी हत्याकाण्ड आरोपी राज्यमंत्री का आत्मसमर्पण
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या मामले में आरोपी नेपाल के राज्यमंत्री ने किया आत्मसमर्पण
अमर उजाला ब्यूरो
नवलपरासी (नेपाल)। सशस्त्र प्रहरी के सब इंस्पेक्टर थमन विक की हत्या के मामले में आरोपी प्रदेश नंबर दो के सामाजिक विकास राज्यमंत्री अभिराम शर्मा ने सोमवार को जिला अदालत महोत्तरी में आत्मसमर्पण कर दिया।
उच्च अदालत जनकपुर ने पहली अगस्त को सब इंस्पेक्टर हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिला प्रहरी कार्यालय महोत्तरी व पुलिस प्रमुख को आदेश जारी किया था। अदालत के आदेश के बावजूद पुलिस राज्यमन्त्री को गिरफ्तारी नहीं कर सकी थी, लेकिन राज्यमंत्री पर समर्पण का दबाव बढ़ने लगा। ऐसे में उन्होंने सोमवार को अदालत में समर्पण कर दिया। मधेस आंदोलन के दौरान सशस्त्र प्रहरी सब इंस्पेक्टर की हत्या हुई थी। मृतक विक की पत्नी शोभा गहतराज ने हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च अदालत का दरवाजा खटखटाया था। उसके बाद उच्च न्यायालय की दो सदस्यीय खंडपीठ ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश जारी किया था। सब इंस्पेक्टर विक की हत्या में राज्यमंत्री शर्मा सहित महोत्तरी जनपद जलेश्वर नगरपालिका के मेयर रामशंकर मिश्र सहित 28 लोग अभियुक्त बनाए गए है।