फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   विवाहिता को आपतिजनक हालत में डंडे से बेरहमी से पीटा

विवाहिता को आपतिजनक हालत में डंडे से बेरहमी से पीटा

Wed, 13 Mar 2019 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता को आपतिजनक हालत में डंडे से बेरहमी से पीटा
खेत में निर्वस्त्र विवाहिता की पिटाई का वीडियो वायरल
विज्ञापन

पुलिस पता लगा रही वीडियो जिले का है या नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। निर्वस्त्र विवाहिता की पिटाई का वीडियो वायरल होने से मंगलवार को जिले में सनसनी फैल गई। वह हाथ जोड़कर दया की भीख मांग रही है लेकिन पिटाई जारी है। एक मिनट 19 सेकेंड के इस वीडियो में महिला को हाथ-पैरों से तो मारा ही जा रहा है, डंडे भी बरसाए जा रहे हैं।
दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कोल्हुई या पुरंदरपुर क्षेत्र के किसी गांव का चार-पांच दिन पहले का है। यहां फैली चर्चाओं और आ रही आवाजों से लग रहा है कि महिला का किसी पुरुष से विवाहेतर संबंध है। वह उसी से मिलने रात में घर से निकली थी। इसकी भनक पाकर घरवालों ने उसका पीछा किया और जंगल के किनारे एक खेत में उसे प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। प्रेमी तो भाग निकला लेकिन घरवाले महिला पर टूट पडे़। वीडियो में वह दुहाई दे रही है कि उसे जबरन लाया गया। वह अपनी मर्जी से नहीं आई, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी जा रही। उसे पीटने और गाली देने वाली महिलाएं ही हैं। उनकी बातचीत से उनके महिला के सास और जेठानी होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। वहां मौजूद एक पुरुष की आवाज भी आ रही है।
विज्ञापन

इस बाबत जब पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ऐसे किसी वीडियो की जानकारी पुलिस को नहीं है। पता लगाया जाएगा कि यह वीडियो जिले का है, या नहीं। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed