{"_id":"5c7ab8afbdec22272037501b","slug":"101551546543-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से गृहस्वामी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से गृहस्वामी की मौत
Sat, 02 Mar 2019 10:39 PM IST
राकेश पांडेय
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
demo
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के बड़हरा चरगहां में शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नवनिर्मित मकान के छत का सरिया सीधा करते समय करंट लगने से गृहस्वामी और मजदूर घायल झुलस गए। दोनों को निजी साधन से लेकर परिजन तत्काल सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने गृहस्वामी को मृत घोषित कर दिया और दूसरे का प्राथमिक उपचार कर घर वापस भेज दिया।
कोठीभार क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरा चरगहां निवासी मनोहर गोंड़ (30) कुछ दिनों से मकान का निर्माण कार्य करा रहे थे। शनिवार सुबह जब मिस्त्री व लेबर घर पहुंचे तो मनोहर एक मजदूर जवाहिर के साथ छत पर पहुंचा, उसमें निकले सरिये को सीधा कराने लगे। इस बीच घर के सामने से होकर गुजरे हाईटेंशन तार में सरिया सट गया। जिसमें गृहस्वामी मौके पर ही अचेत हो गए और दूसरा व्यक्ति भी झुलसने से चीखने लगा। जिसके बाद परिजन व अन्य मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में दोनों को तत्काल निजी साधन से लेकर सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मनोहर को मृत घोषित कर दिया और जवाहिर का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया।