आग से झूलसे पति की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने बताया कि प्रदीप जायसवाल खेती करते थे। पिछले दिनों वह पत्नी पुष्पांजलि देवी (30) को लेकर रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। वहां से लौटने के बाद दोनों में अक्सर विवाद हो रहा था। सोमवार सुबह पत्नी पुष्पांजलि देवी से फिर से विवाद हो गया। इससे गुस्साये पति ने अपने ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगा ली।
उसे बचाने के चक्कर में पुष्पांजलि भी झुलस गई। लोगों की मदद से दोनों को निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया गया। देर रात प्रदीप जायसवाल की मौत हो गई। जबकि पुष्पांजलि देवी का इलाज चल रहा है। प्रदीप का 13 वर्षीय पुत्र अमित का रो-रो कर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर गौतम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।