फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका

Mon, 18 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका
घुघली/खुशहालनगर। घुघली थाना क्षेत्र के धनगढ़ी मुंडेरी दास टोला में बीती रात कमरे में संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फंदे से झूलता मिला। घरवालों ने शव को नीचे उतारा। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बारीगांव के संग्राम सिंह की 22 वर्षीय पुत्री रचना की शादी 18 जून 2017 को धनगढ़ी मुंडेरी के दास टोला निवासी रुदल के लड़के गोपाल से हुई थी। रचना का पति गोपाल अहमदाबाद में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह घर पर नहीं है। बीती रात रचना (23) घर में भोजन के बाद कमरे में सोने चली गई। रात 8 बजे उसके ससुर रुदल, सास धरमी देवी, देवर कन्हैया व मनीष गांव के पास मुर्गी फार्म पर चले गए। थोड़ी देर बाद रात करीब 9 बजे ननद अंजू व ममता ने चादर लेने के लिए रचना के कमरे का दरवाजा खटखटाया। कोई आवाज नहीं आई तो वे घबरा गईं। जंगले के रास्ते देखा को रचना फंदे से लटक रही थी। सूचना देकर मुर्गी फार्म से घर वालों को बुलाया। घर वालों ने शव को नीचे उतारा। पुलिस को सूचना दी गई। एएसपी आशुतोष शुक्ल, सीओ सदर मुकेश प्रताप सिंह व थानाध्यक्ष आरके सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर सहित सात लोगों के विरुद्ध दहेज अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
घुघली। पुलिस को दी तहरीर पिता संग्राम सिंह ने बताया है कि शादी के बाद रचना के परिवार वाले बार-बार 50 हजार रुपये और अंगूठी व सोने की चेन मांग रहे थे। असमर्थता जताई तो रचना को प्रताड़ित करने लगे। शनिवार को सायं लगभग आठ बजे लड़की की ननद ने फोन किया कि रचना की तबीयत ख़राब है। उसे कप्तानगंज दिखाने की बात कह बारीगांव लेकर आने को कहा तभी फोन कट गया। काफी इंतजार के बाद कई बार फोन किया गया मगर किसी ने नहीं उठाया। अनहोनी की आशंका पर संग्राम सिंह ग्रामप्रधान विद्या सिंह समेत कुछ लोगों के साथ धनगढ़ी मुंडेरी दास टोला पहुंचे तो रचना की लाश विस्तर पर पड़ी थी।
पति से फोन पर बात के बाद परेशान हो गई थी रचना
बताया जाता है कि बीती रात अहमदाबाद से उसके पति ने फोन पर बातचीत की थी। उसके बाद वह कुछ परेशान सी हो गई। चर्चा है कि मृतका के मोबाइल का रिकार्ड खंगाला जाय तो कुछ अहम जानकारी हासिल हो सकती है।

सदमे से चचेरे ससुर की मौत
रचना के चचेरे सुसर नगीना इस घटना से सदमे में आ गए और दिल का दौरा पड़ने से रात में ही उनकी मौत हो गई। बताया गया कि रचना की मौत की जानकारी उन्हें दी गई तो वह भी देखने पहुंचे। थोड़ी ही देर में उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed