फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   शटर का ताला तोड टायर की दुकान में 12 लाख की चोरी 16-20-12

शटर का ताला तोड टायर की दुकान में 12 लाख की चोरी 16-20-12

Sun, 16 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
शटर का ताला तोड टायर की दुकान में 12 लाख की चोरी 16-20-12
महराजगंज। शुक्रवार की रात नगर के फरेंदा रोड पर टायर की दुकान से विभिन्न वाहनों के बड़ी संख्या में टायर चोर उठा ले गए। शनिवार तड़के टहलने निकले लोगों से चोरी की जानकारी हुई। गोरखपुर निवासी दुकान के मालिक ने 12 लाख रुपये मूल्य के टायर चोरी चले जाने की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस अमला मामले की छानबीन में जुट गया है। हालांकि फिलहाल चोरों का सुराग नहीं लगा है। शहर के मेन हिस्से में हुई चोरी पुलिस की सक्रियता की कलई खुल गई। दुकान के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीम के पास तैनात सुरक्षा कर्मी को भी कुछ पता नहीं चला। चोरी की इस घटना ने व्यापारियों को सकते में डाल दिया है।
विज्ञापन

गोरखपुर शहर के मुहल्ला छोटे काजीपुर थाना कोतवाली के रहने वाले शोएब अहमद की फरेंदा रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने टायर की दुकान है। यह दुकान गोरखपुर के खजनी निवासी राजेश और सदर कोतवाली महराजगंज के खैंचा निवासी दीपक चलाते हैं। दुकान के पीछे ही ये दोनों किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। शनिवार की सुबह लोग टहलने निकले तो दुकान के शटर का ताला टूटा देख इसकी जानकारी राजेश और दीपक को दी। दोनों दुकान पर आए और चोरी की सूचना दुकान के मालिक शोएब अहमद और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कुछ ही देर में फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई और फिंगर प्रिंट से लगायत कई नमूने एकत्र किया। दुकान के मालिक शोएब अहमद ने 12 लाख रुपये मूल्य के टायर चोरी हो जाने की तहरीर पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके पर सीओ सदर एमपी सिंह, कोतवाल सदर, नगर चौकी इंचार्ज जयशंकर आदि ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गौर किया। पुलिस उस क्लू की तलाश में है, जिससे चोरों का पता चल सके।
विज्ञापन

इस बाबत कोतवाल सदर अनुज कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर चोरी के घटना की जांच की जा रही है। जल्दी ही घटना को अंजाम देने वाले गिरफ्त में होंगे।

दुकान के सामने लगा बल्ब मिला गायब
टायर की दुकान के सामने लगा बल्ब गायब रहा। दुकान के मालिक के मुताबिक चोरो ने बल्ब निकाल लिया था लेकिन जांच हुआ होल्डर पर झाला लगा मिला, जिससे दुकान के मालिक की बातों पर पुलिस को संदेह हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान के चप्पे-चप्पे से वाकिफ थे चोर
टायर की दुकान दो शटर की है। एक तरफ का हिस्सा शीशे से पैक है और दूसरी तरफ फाटक लगा है। चोरों ने उसी हिस्से के शटर का ताला तोड़ा, जिधर फाटक था। इससे यह पता चलता है कि चोर दुकान के सभी हिस्सों के बारे में भली भांति जानते थे।

बड़ी गाड़ी के पहिए के निशान मिले
दुकान के सामने बड़ी गाड़ी के पहिए के निशान मिलने से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने गाड़ी को दुकान के पास लगाकर टायरों को उसमें लादा और फरार हो गए।


पुलिस की निष्क्रियता से नगर में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। व्यापारी दुकानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। चोर बेखौफ हैं। दुकान का ताला तोड़ कर आसानी से फरार हो गए, आखिर पुलिस क्या कर रही थी। इससे रात में गश्त करने का दावा करने वाली पुलिस की सक्रियता की पोल खुल चुकी है।
पशुपतिनाथ गुप्ता, जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed