{"_id":"5967c1984f1c1bf11d8b46da","slug":"101499971992-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"255 शीशी नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
255 शीशी नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
255 शीशी नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार
ठूठीबारी। नेपाल से शराब भारत ले आते समय पुलिस ने नेपाली शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खूर्द पुलिस चौकी इंचार्ज सतीश कुमार सिंह हेडकांस्टेबल राजमंगल पासवान, धर्मेंद्र सिंह, देवेंद्र यादव के साथ लालपुर तिराहा मोड़ के पास बीती रात गश्त कर रहे थे। उसी दौरान खेसरहा फार्म की तरफ से साइकिल पर बोरे में कुछ लेकर दो लोग पैदल आते दिखे। संदेह होने पर पुलिस ने स्कूल के पास दौड़ा कर दोनों को दबोचा लिया। जांच के दौरान साइकिल पर लदे दो बोरे में 255 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई। पकड़े गये दोनों युवकों की पहचान ग्राम लक्ष्मीपुर खुर्द थाना ठूठीबारी निवासी तारा प्रसाद जायसवाल उर्फ भुअर व कन्हैया के रूप में हुई। पकड़े गए दोनों युवकों का पुलिस ने आबकारी एक्ट में चालान कर दिया।
90 शीशी नेपाली शराब बरामद
निचलौल। थाना क्षेत्र के पिपराकाजी और बरगदही कुटी पर आबकारी विभाग ने छापेमारी कर 90 शीशी नेपाली के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर निचलौल पुलिस को सौप दिया। आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर पिपराकाजी में छापेमारी कर अनिरुद्ध के पास से 60 शीशी नेपाली, रौतार में सुशीला के पास से 30 शीशी नेपाली बरामद कर उसे निजी मुचलके पर छोड़ दिया। बगहीकुटी पर शंकर चौहान के यहां छापेमारी की । वहां कुछ बरामद नहीं हुआ। टीम में अबकारी निरीक्षक आर. के. यादव, राजेन्द्र सिंह, अनिल सिंह, राजीव गौतम मौजूद रहे।
60 बोतल एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक नष्ट की
कोल्हुई। स्थानीय कस्बे में खाद्य औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी अमित सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकिता ने दुकानों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की जांच की। अमरनाथ की दुकान से 60 बोतल एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक नष्ट की गई। इस छापे की सूचना पर तमाम दुकानें बंद हो गईं।