{"_id":"5d7e877d8ebc3e016e027b03","slug":"crime-maharajganj-news-gkp321734544","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे में संदिग्ध हाल में मिला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद कमरे में संदिग्ध हाल में मिला किशोर का शव
विज्ञापन
किशोर का शव मिलने पर मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद कमरे में संदिग्ध हाल में मिला किशोर का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। छितही बुजुर्ग में रविवार की सुबह करीब 6 बजे एक किशोर का शव संदिग्ध हाल में बंद कमरे में मिला। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के बारे में परिजनों से पूछताछ कर रही है।
फरेंदा थाना क्षेत्र के छितही बुजुर्ग में रविवार की सुबह घर के बंद कमरे में कक्षा 8 के छात्र आशुतोष मिश्रा (14) का शव पड़ा मिला। परिवार के लोग जब किशोर को जगाने के लिए सुबह कमरे में पहुंचे तो वह मृत हाल में पड़ा था। किशोर के पिता प्रभाकर परिवार के सदस्यों के पालन पोषण के लिए पंजाब रहते हैं। घर पर पत्नी गुड़िया, बेटी गरिमा व इकलौता बेटा आशुतोष ही रहते थे। रविवार की सुबह किशोर की मां व बहन जब उसे जगाने पहुंचीं तो कमरे का दरवाजा बंद था। काफी जगाने के बाद जब वह नहीं उठा तो किसी तरह दरवाजा खोला गया। अंदर उसका शव पड़ा था। घटना की सूचना पुलिस को मिली तो थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। किशोर की मां ने पुलिस को बताया कि शव फंदे से लटक रहा था, रस्सी काटकर शव को उतारा गया। उसके गुप्तांग से खून निकला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।