{"_id":"648b5a198bc9b968e50be914","slug":"crime-in-a-rural-resident-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-214-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मनबढ़ों ने किसान को लाठी डंडों से पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मनबढ़ों ने किसान को लाठी डंडों से पीटा, केस दर्ज
Fri, 16 Jun 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के ढेसो गांव में बुधवार को देर शाम को कुछ मनबढ़ों ने खेत में काम कर रहे किसान पर लाठी डंडों के साथ हमला बोल दिया। इस दौरान किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में बृहस्पतिवार को पीड़ित किसान की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
ढेसो निवासी मंजूर अली ने पुलिस से बताया है कि 14 जून की देर शाम करीब 6 बजे खेत में मक्के की निराई कर रहे थे। इसी बीच गांव के कुछ मनबढ़ गोलबंद होकर लाठी डंडों के साथ पास आ पहुंचे। अभी वह मौके पर कुछ समझ पाते कि मनबढ़ों ने ताबड़तोड़ हमला बोल लहूलुहान कर दिया। जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। मनबढ़ मरा जानकर मौके से भाग निकले।
निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि मामले में किसान मंजूर अली की तहरीर के आधार पर चार आरोपी अजीमुल्लाह, हमीदुल्लाह,अतिउल्लाह और अकरम निवासी ढेसो के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।