{"_id":"64418a02cb40c52ab3047524","slug":"crime-a-women-maharajganj-news-c-7-1-133470-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: किशोरी के अपहरण का विरोध करने पर बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: किशोरी के अपहरण का विरोध करने पर बेरहमी से पीटा
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के अपहरण का विरोध करने पर आरोपी युवक ने किशोरी की मां को बेरहमी से पीटा। मामले में पीड़िता ने स्थानीय पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बृहस्पतिवार को आरोपी के खिलाफ अपहरण सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ।
क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि बगल गांव का एक युवक चार माह पहले 15 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर ले गया है। उसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। आरोपी युवक कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी देता रहता था। इसी बीच 13 अप्रैल को बेटी की तलाश करते आरोपी युवक के घर पहुंची। आक्रोशित होकर आरोपी युवक ने उसे मारपीट कर भगा दिया।
शिकायत स्थानीय थाने में की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।