{"_id":"5c0eb595bdec22413f5da6bf","slug":"creating-quality-in-production-will-be-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण में गुणवत्ता से खिलवाड़ हुआ तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण में गुणवत्ता से खिलवाड़ हुआ तो होगी कार्रवाई
महराजगंज
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
निर्माण में गुणवत्ता से खिलवाड़ हुआ तो होगी कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। डीएम ने सोमवार को कैंप कार्यालय परनिर्माण एजेंसियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्माण कार्य में देरी करने वाले एजेंसियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बरसात के समय में रोहिन नदी में पानी का बहाव तेज हो जाने से खालिगढ़ व अमहवां क्षेत्र में तमाम फसल बर्बाद हो जाती है। कई गांव के लोग बेघर हो जाते हैं। उन्होने निर्देश दिए कि इस बारे में जांच के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में बाढ़ रोकथाम व जांच एवं अध्यन दल बनाया जाए। यह टीम मौके पर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उन्होंने ने कहा कि जिले की सभी निर्माण एंजेंसी कार्य में तेजी लाएं। गुणवत्ता बेहतर बनाए रखें। जांच के समय निर्माण कार्य में लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी। सीडीओ राम सिंहासन प्रेम ने बताया कि डीएम के निर्देश पर रोहिन नदी में बाढ़ के कारणों की जांच के लिए टीम गठित की गई है। इसमें डीएसटीओ अजय कुमार यादव, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी व अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया है। इसके बाद डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने कैंप कार्यालय पर ही कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने एडीएम इंद्रभूषण वर्मा को निर्देश दिए कि प्रत्येक सप्ताह राजस्व वसूली की समीक्षा करें। लक्ष्य से कम वसूली करने वालों को चिह्नित करें। उन्होंने स्टांप देय, आबकारी, व्यापार कर, एआटीओ, विद्युत देय, मनोरंजन, वानिकी, खनन, नगर निकाय की भी समीक्षा की। विद्युत निमग की समीक्षा में लक्ष्य से कम वसूली पर अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि सप्ताह में एक दिन उप जिलाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से अवैध कनेक्शन की जांच करें। अवैध कनेक्शन पर रोक लगाएं। उन्होंने नगर निकाय की समीक्षा में निचलौल एवं सिसवां नगर पंचायत की कम वसूली पर नाराजगी जाहिर की। सभी ईओ को निर्देश दिए कि वह सुबह सफाई कार्य का निरीक्षण करें, जिससे सड़क पर गंदगी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। शौचालय निर्माण की स्थित के बारे में जानकारी ली। डीएम ने कहा कि सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन