{"_id":"626597801539386b335c4589","slug":"cow-ashraya-centers-arrangments-do-honestly-maharajganj-news-gkp4345323122","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो आश्रय केंद्रों पर दुरुस्त कराएं व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो आश्रय केंद्रों पर दुरुस्त कराएं व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘गो आश्रय केंद्रों पर व्यवस्था दुरुस्त कराएं’
महराजगंज। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जिले के गो आश्रय केंद्रों पर व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में खंड विकास अधिकारी एवं नगरीय क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी को भूसा, चोकर, दवा व धूप से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने को कहा है। डीएम रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गो आश्रय स्थलों से जुड़ी बैठक में हिस्सा ले रहे थे।
डीएम ने कहा कि इस समय आसानी से भूसा मिल रहा है। ऐसे में जिम्मेदारों को चाहिए कि वे अधिक से अधिक मात्रा में भूसा का भंडारण कर लें, जिससे भविष्य में पशुओं को चारे की समस्या न हो। हरे चारे की उपलब्धता के लिए स्थानीय लोगों की मदद ली जा सकती है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार गिरी ने बताया कि जिले में मधवलिया गोसदन के अलावा 14 अस्थायी गो आश्रय केंद्र, दो वृहद गो-संरक्षण केंद्र, दो कान्हा हाउस व 12 कांजी हाउस हैं। जिलाधिकारी ने एसडीएम को भी समय-समय पर संबंधित केेंद्रों की व्यवस्था का आंकलन करने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, नोडल अधिकारी डॉ. राजेश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम निचलौल सत्यप्रकाश मिश्रा, सभी बीडीओ, सभी ईओ, कृषि अधिकारी व अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे।