फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   counting today

Maharajganj Election Seat Result: 57 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Thu, 10 Mar 2022 02:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 02:26 PM IST
विज्ञापन
counting today
कलेक्ट्रेट परिसर में बने मतगणना स्थल पर तैयारी करते कर्मी।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
57 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज
विज्ञापन

- पांच विधानसभा क्षेत्र के गणना स्थल पर सुबह आठ बजे प्रारंभ होगी मतगणना
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में होगी। पूर्व मंत्री शंख लाल मांझी समेत 57 प्रत्याशियों का भाग्य खुलेगा। मतगणना को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी हो चुकी है। सुबह आठ बजे से गणना प्रारंभ होगी।

विधानसभा चुनाव रिजल्ट: इस लिंक पर मिलेगा हर अपडेट
विज्ञापन


जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र में कुल 57 प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी की थी। छठे चरण में जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में चिह्नित 19,42,107 मतदाताओं में से 12,10,780 मतदाताओं ने मतदान किया। अब बृहस्पतिवार को उसका परिणाम आने वाला है। जिससे आम जनता के साथ ही सभी प्रत्याशियों की भी नजर उस पर टिकी है। मतगणना को लेकर गणना स्थल पर जहां कैमरे के साथ जाली, कुर्सियों व टेबल को व्यवस्थित करने का कार्य हुआ, वहीं सुरक्षा को लेकर भी सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मतगणना को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है।
ईवीएम में बंद हैं इन 57 प्रत्याशियों का भाग्य
फरेंदा विधानसभा : भाजपा से बजरंग बहादुर सिंह, सपा से शंखलाल, कांग्रेस से वीरेंद्र चौधरी, बसपा से ईशु चौरसिया, आम आदमी पार्टी से राजन, लोक समाज पार्टी से रवि प्रकाश विश्वकर्मा, अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी से सूर्यप्रकाश, आम जनता पार्टी से जैली व निर्दल के रुप में आशुतोष।
नौतनवां विधानसभा : बहुजन समाज पार्टी से अमनमणि त्रिपाठी, सपा से कुंवर कौशल सिंह, कांग्रेस से सदामोहन उपाध्याय, भाजपा व निषाद पार्टी से ऋषि, आम आदमी पार्टी से बेचन, जन अधिकार पार्टी से नागेंद्र प्रसाद, आम जनता पार्टी से पशुपति तथा निर्दल श्वेता सिंह, सोनू सिंह व वीरेंद्र।
सिसवा विधानसभा : सपा से सुशील कुमार टिबड़ेवाल, भाजपा से प्रेमसागर पटेल, बसपा से धीरेंद्र प्रताप सिंह, कांग्रेस से राजू कुमार गुप्ता, आम आदमी पार्टी से रामकुमार, विकासशील इंसान पार्टी से दीनानाथ, आम जनता पार्टी इंडिया से दीपक श्रीवास्तव, लोकतांत्रिक जनता दल से गौतम लाल श्रीवास्तव, तथा निर्दलीय के रुप में राकेश कुमार मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र व लालधारी।
सदर विधानसभा : भाजपा से जयमंगल कन्नौजिया, कांग्रेस से आलोक प्रसाद, सुभासपा से गीता रत्ना, बसपा से ओमप्रकाश, आम आदमी पार्टी से अमरनाथ, आम जनता पार्टी इंडिया से मनोज कुमार कन्नौजिया, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से रामकेवल, लोक जनशक्ति पार्टी से वीरेंद्र कुमार, एआईएमआईएम से जितेंद्र कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी से शैलेंद्र तथा निर्दल निर्मेष मंगल व अवधेश।
पनियरा विधानसभा : कांग्रेस से शरदेंदु पांडेय, भाजपा से ज्ञानेंद्र सिंह, सपा से कृष्णभान, बसपा से ओमप्रकाश चौरसिया, आम आदमी पार्टी से अवधेश सिंह, अभय समाज पार्टी से शत्रुध्न सिंह निषाद, आम जनता पार्टी इंडिया से रामचंद्र, भारतीय अपना समाज पार्टी से सुरेश चंद, आल इंडिया ए मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लेमीन से शमशाद आलम तथा निर्दलीय के रुप में प्रवीण, छेदी मजदूर, अजय कुमार द्विवेदी, हरिनरायन व प्रफुल।
विधानसभा वार इन स्थलों पर होगी गणना
जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि फरेंदा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना कोषागार के पश्चिम बरामदे में होगी। नौतनवां विधानसभा क्षेत्र की मतगणना कलेक्ट्रेट के पश्चिमी बरामदे में होगी। सिसवा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना में कोषागार के उत्तरी हाल में होगी। सदर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र की मतगणना कलेक्ट्रेट के पूर्वी हाल में होगी। पनियरा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना कोषागार के पूर्वी बरामदे में होगी। उन्होंने कहा कि मतगणना को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हो गई है।
पांच निर्वाचन अधिकारी व 15 सहायक निर्वाचन अधिकारी मतगणना पर रखेंगे नजर
सभी विधानसभा क्षेत्र की गणना के लिए बने निर्वाचन अधिकारी काउंटर पर सभी विधानसभा के नामित निर्वाचन अधिकारी के साथ ही प्रत्येक विधानसभा के लिए नामित तीन सहायक निर्वाचन अधिकारी भी तैनात रहेंगे। चरणवार परिणाम आने की घोषणा इन्हीं के माध्यम से की जाएगी।

95 टेबल पर होगी गणना
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि मतों की गणना के लिए 95 टेबल बनाए गए हैं। इसमें से 70 टेबल ईवीएम के मतों की गणना, 20 टेबल पोस्टल बैलेट के मतों की गणना के लिए तथा पांच टेबल ईटीपीबीएस से प्राप्त मतों की गणना के लिए निर्धारित की गई है।
फरेंदा का परिणाम पहले तो पनियरा का सबसे देर में आने की संभावना
बूथों की संख्या के मुताबिक देखा जाए तो फरेंदा विधानसभा क्षेत्र का परिणाम सबसे पहले आने का अनुमान है। पनियरा विधानसभा में सर्वाधिक बूथ है, ऐसे में वहां का परिणाम सबसे देर में आने की संभावना है। फरेंदा विधानसभा में 28, नौतनवां, सिसवा व सदर में 33-33 तथा पनियरा में सर्वाधिक 34 चक्र की गणना होगी।
पोस्टल बैलेट की गणना आठ बजे होगी
सबसे पहले पोस्ट बैलेट की गणना सुबह आठ बजे से होगी। इसमें ईवीएम में मिले मतो की गणना 8:30 बजे से की जाएगी। इसके लिए बेहतर ढंग से तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed