फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   councilors opened from against police

सभासदों ने पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा

Mon, 02 Nov 2020 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
councilors opened from against police
सभासदों ने पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन

महराजगंज। सभासदों ने कोतवाली पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एसपी को ज्ञापन देकर बीते दिनों शहर में वाहन जांच के दौरान महिला उपनिरीक्षक से नोकझोंक के बाद सभासद ईश्वर पटेल पर दर्ज किए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग की है।
राजीव नगर के सभासद डॉ. सिद्धार्थनाथ शुक्ल ने कहा कि चिऊरहां के सभासद ईश्वर पटेल पर बेवजह पुलिस ने केस दर्ज कर परेशान किया। घटना के दिन उन्हें कोतवाली में लाकर रात भर बैठाया गया। दूसरे दिन दोपहर जमानत के बाद वह घर जा पाए। बुजुर्ग सभासद के साथ कोतवाली पुलिस ने खराब बर्ताव किया। उन्होंने कहा कि सभासद ने पुलिस की कथनी, करनी की पोल खोली तो कार्रवाई कर दी गई है। खाकी का खौफ दिखाकर आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

अगर सभासद पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं हुआ तो पुलिस की ओर से आयोजित होने वाले किसी कार्यक्रम में सभासद शामिल नहीं होंगे। पुलिस की तानाशाही नहीं चलने दी जाएगी। सभासद पर बेवजह आरोप लगाकर उन पर केस दर्ज कर दिया गया है। यह ठीक नहीं है। इस दौरान अमितेश गुप्ता, मुरली मनोहर, आकाश श्रीवास्तव, पप्पू पटेल, राजीव कुमार, महेंद्र कुमार, चंद्रशेखर सिंह, रामबेलास, बालगोपाल, रामप्रीत, अविनाश, श्यामनरायण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed