{"_id":"6236b297dc3b9e16711612c5","slug":"controversy-due-to-dj-playing-on-holi-festival-fierce-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: होली पर्व पर डीजे बजाने के कारण विवाद, जमकर हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: होली पर्व पर डीजे बजाने के कारण विवाद, जमकर हुई मारपीट
Sun, 20 Mar 2022 10:23 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:23 AM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से गांव में भारी मात्रा में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए है। कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गांव में अब कोई तनाव नहीं है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोहरवालिया कला में शनिवार को होली पर्व पर डीजे बजाया जा रहा था। जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया। जिसे लेकर मामला तूल पकड़ लिया और देखते ही दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद मौके पर एसपी प्रदीप गुप्त मयफोर्स मौके का जायजा लिया।
जानकारी के मुताबिक, होली पर्व पर दोपहर में कुछ युवकों का समूह ठेले पर डीजे रखकर अबीर गुलाल उड़ाते हुए गांव का भ्रमण कर रहा था। तभी दूसरे संप्रदाय के लोगों ने गाने का विरोध जताना शुरू कर दिया। इसी बीच दोनों संप्रदायों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, देखते ही देखते दोनों पक्ष में विवाद बढ़ गया।
मामूली विवाद में लाठी डंडा व छतों से ईट पत्थर चलने लगे। जिसमें तीन युवक कृपाल जायसवाल, जय जायसवाल व रामभवन घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर सत्येंद्र कुमार राय ने घायलों को इलाज हेतु तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया। जहां तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।