फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   contenar se takrai bus

कन्टेनर से टकराई पर्यटक बस, 19 घायल

Tue, 14 Jan 2020 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
contenar se takrai bus
महराजगंज स्थित पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में घटना के बाद छतिग्रस्त वाहन व मौके पर जुटी ? - फोटो : MAHARAJGANJ
कंटेनर से टकराई पर्यटक बस, 19 घायल
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगदीशपुर में मंगलवार को घने कोहरे के कारण सुबह करीब 8 बजे एक पर्यटक बस व कंटेनर की आमने-सामने से टक्कर हो गई। कंटेनर के पीछे आ रहा ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। पर्यटक बस मे सवार चालक समेत 19 यात्री घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लक्ष्मीपुर पहुंचाया गया, जहां पर चार की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
महाराष्ट्र के करीब दो दर्जन पर्यटक बीते 8 जनवरी 2020 को पूना से प्रयागराज पहुंचे, जो वहां से एक पर्यटक बस से काठमांडू नेपाल स्थित पशुपतिनाथ दर्शन करने गए थे। पर्यटक मंगलवार को पशुपतिनाथ से वापस वाराणसी जा रहे थे। उनकी बस गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहा के पास पहुंची थी, तभी घने कोहरे के बीच गोरखपुर से सोनौली की तरफ जा रहे एक कंटेनर से टक्कर हो गई। इस घटना में चालक अनिल सिंह (33) थाना बबुली, जिला चंदौली उत्तर प्रदेश समेत पुणे के अशोक(50), आशीष मानदेव(32), सचिन धंजिराव सोहनकर (40), कमल सावंत (64) हीरा बाई (48), गौरी बंकर (62), पद्मनाभ (40) कोल्हापुर, विष्णु (71) सांगली, अलकाना महादेव पाटिल (56) सांगली, कमल विष्णु (65) सांगली, राजू विष्णु कुमार दीक्षित (48) महीम, महाराष्ट्र, अलका (58) सिरडी अहमदनगर, उज्ज्वला गिरमें (59) कोपण गांव, सिरडी, हीरा सोनवाना (65) औरंगाबाद, ज्योति ग्लांडे (60) कोपण गांव, सिरडी, इंदू शंकर धत्त (55) पुणे, लता (59) सिडको औरंगाबाद व शैलजा बंकर (60) कोपण गांव, अहमदनगर घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लक्ष्मीपुर पहुंचाया गया, जहां विष्णु, अलका, उज्ज्वला गिरमे व ज्योति ग्लांडे की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कंटेनर के पीछे से सोनौली की तरफ जा रहे ब्रान लदा एक ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी लक्ष्मीपुर भेजा गया। थानाध्यक्ष पुरंदरपुर शाह मुहम्मद ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस, परेशान रहे घायल
घटना के डेढ़ घंटे बाद पुरंदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची तथा उसने लगे जाम को हटवाकर आवागमन को बहाल कराया। दुर्घटना की वजह से वाहन में बैठे अन्य लोग भी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed