फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Conspiracy Officer angry at the fire in the office

कार्यालय में बवाल पर चकबंदी अफसर नाराज

Fri, 03 Nov 2017 12:30 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 03 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy Officer angry at the fire in the office
कार्यालय में बवाल पर चकबंदी अफसर नाराज - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज। चकबंदी कार्यालय फरेन्दा में जमीन संबंधी मामले को लेकर पहुंचे पिता - पुत्र पर हंगामा करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर प्रादेशिक चकबंदी अधिकारी संघ के लोगों ने एसडीएम से ज्ञापन दिया। संगठन की तरफ से कहा गया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर कार्यालय में काम करना मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन

एसडीएम सदर को सौंप गए ज्ञापन में संगठन के अध्यक्ष कौलशानंद ने आरोप लगाया है कि चंकबंदी संबंधी पत्रावली में हरफेर कराने के लिए आरोपी पिता-पुत्र की तरफ से दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने आरोपियों के नाम का हवाला देते हुए चंकबंदी कार्यालय में मारपीट करने का आरोप लगाया है। कहा है कि कार्यालय में बवाल करने वाले पिता - पुत्र ने दबाव बनाने की हर संभव कोशश की। जब उन्हंे कामयाबी नहीं मिली तो वे आपा खो बैठे और अधिकारियों के साथ मौरपीट की। उन्होंने इस प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


उन्होंने आगाह किया कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो चंकबंदी अधिकारी को कार्यालय में कार्य करना मुश्किल हो जाएगा। इस दौरान बीएन उपाध्याय, देवेन्द्र पाण्डेय, प्रकाश सिंह, दिनेश कुमार विश्वकर्मा, सुरेश सिंह, अभिषेक पाल, प्रशांत मणि त्रिपाठी, अखिलेश कुमार, नवीन श्रीवास्तव, उत्कर्ष सिंह, सुरेश सिंह, संजय चतुर्वेदी, प्रवीण आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed