फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   connection not cut villagers thrashed lineman in anger at Maharajganj

Maharajganj News: कनेक्शन कटा नहीं, आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने कर दी लाइनमैन की पिटाई

Fri, 26 May 2023 02:20 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 May 2023 02:20 PM IST
सार

टीम के लाइनमैन मनोज गुप्ता, मधुबन पटेल, कमकल हुदा और रामवेलास प्रजापति गए थे। पोल पर कनेक्शन काटने के दौरान दूसरे उपभोक्ता को लगा की उसका कनेक्शन काटा जा रहा है। इस बात से नाराज होकर मारपीट कर लिए।

विज्ञापन
connection not cut villagers thrashed lineman in anger at Maharajganj
महराजगंज में मारपीट - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले में ठूठीबारी क्षेत्र खैरहवां जंगल टोला खैराटी में बृहस्पतिवार को बिजली कनेक्शन काटने गए कर्मियों से मारपीट हो गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है, इसमें बिजली निगम के कर्मी को मारापीटा जा रहा है।

विज्ञापन


ठूठीबारी बिजली उपकेंद्र के अवर अभियंता सुनील कुमार प्रजापति बरगदवा पुलिस को तहरीर दिया है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को टीम बकाएदारों की बिजली काटने के लिए खैरहवा जंगल के टोला खैराटी में योगेंद्र उर्फ चीनक के बकाया बिल वसूली के लिए पहुंची।
विज्ञापन


टीम के लाइनमैन मनोज गुप्ता, मधुबन पटेल, कमकल हुदा और रामवेलास प्रजापति गए थे। पोल पर कनेक्शन काटने के दौरान दूसरे उपभोक्ता को लगा की उसका कनेक्शन काटा जा रहा है। इस बात से नाराज होकर मारपीट कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरगदवां थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खैरहवां जंगल टोला खैराटी निवासी  नेसार, समीउल्लाह, जॉन व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed