फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Congress Workers proceed Candle March

कैडिल मार्च निकाला

Tue, 05 Oct 2021 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Congress Workers proceed Candle March
कस्बे में कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाला
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की हत्या और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फरेंदा कस्बे में कैंडल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए नगर का भ्रमण किया। कैंडल मार्च कांग्रेस कार्यालय से निकलकर विष्णु मंदिर, आंबेडकर चौराहा, मिल गेट चौराहा, रेलवे स्टेशन होते हुए कार्यालय पहुंचा।
कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी जनविरोधी है, जो सत्ता के अहंकार में डूब कर किसानों को दमन करने में जुटी हुई है। किसानों, मजदूरों के साथ अन्याय कर रही है। महराजगंज के पर्यवेक्षक लक्ष्मण पटेल ने कहा कि कांग्रेसियों के विरोध प्रदर्शन से सरकार परेशान है। इसके तहत सरकार किसानों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने में लगी हुई है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश पाल, जिला महामंत्री कुंज बिहारी निषाद, राजन शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह, सेवादल के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, जिला पंचायत सदस्य सुरेश साहनी, शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव राम निवास चौबे, विनय तिवारी, शिवाजी राव, श्रीराम सहानी, जिला सचिव हनुमान प्रसाद, अमरमणि पासवान, डॉ. ज्योति शंकर वर्मा, लव कुश शर्मा, आलोक प्रसाद यादव, रामचंद्र यादव, पूर्व प्रधान सुभाष शर्मा, हीरालाल शर्मा, राज मन चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
निचलौल (महराजगंज)। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर में रैली निकाल तहसील परिसर पहुंचे। जहां पर इन लोगों ने नारेबाजी करते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ घंटों विरोध प्रदर्शन किया। उसके बाद राज्यपाल के नाम संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौंपे ज्ञापन में कांग्रेसियों ने कहा है कि लखीमपुर खीरी घटना में मृत किसानों के परिजनों को एक -एक करोड़ रुपये की धनराशि देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लखीमपुर जा रहे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। गडौरा चीनी मिल पर वर्षों से बकाया गन्ना मूल्य को तत्काल भुगतान कराया जाए। बारिश में नुकसान हुए किसानों की फसलों का सर्वे कर तत्काल मुआवजा दिया जाए।

बिजली बिल में धांधली को बंद कराकर विद्युत कटौती को बंद किया जाए। इस दौरान कांग्रेसी नेता विनोद यादव, जनार्दन प्रसाद गुप्त, कमरुद्दीन अली, सुशीला, बदरी सैनी, मोहम्मद रफीक, गामा पाल, लीलावती, सफीउल्लाह, संगीता, सरिता, बुधिराम, सुभावती, पानमती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed