फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   congress Women s Sammrlan organised

छेड़खानी पर होगी सख्त कार्रवाई- शहला

Thu, 06 Jan 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
congress Women s Sammrlan organised
...छेड़खानी होने पर दरोगा व सिपाही पर होगी सख्त कार्रवाई : शहला
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। नगर के एक मैरेज हाल में बुधवार को कांग्रेस पार्टी का विशाल महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शहला अहरारी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार सत्ता में आ गई तो बलात्कार तो दूर, छेड़खानी होने पर दरोगा और सिपाही बर्खास्त करके घर भेजे जाएंगे।

उन्होंने मिशन शक्ति को लेकर भाजपा को निशाने पर रखते हुए कहा कि करोड़ों रुपये खर्च करके सरकार ने मिशन शक्ति का प्रचार कराया। लेकिन, इसकी हकीकत यह है कि यूपी में गुंडे-बदमाशों को माताओं-बहनों के खिलाफ शक्ति दिखाने की छूट मिली हुई है। अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो छेड़खानी करने वालों को कालर पकड़कर घसीटते हुए जेल भेजा जाएगा। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता हुड्डा ने महिलाओं के खिलाफ प्रदेश में बढ़ी आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुुए उन्होंने हाथरस की घटना की याद दिलाई कि किस तरह एक गरीब की बेटी का शव जबरदस्ती जलवा दिया गया। प्रदेश में शोहदों और बलात्कारियों पर कार्रवाई करने की जगह सरकार पीड़िता की आवाज दबाने का काम करती है। आवाज उठाने पर कभी पीड़िता के भाई तो कभी पिता पर पुलिस कार्रवाई करती है। महिला जिला अध्यक्ष रेनू गुप्ता ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। सम्मेलन में वीरेंद्र चौधरी, देवेंद्र निषाद, अवनीश पाल, विजय सिंह, राकेश त्रिपाठी, अशफाक आदि ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed