{"_id":"67e06342eebd15c3e9038660","slug":"congress-state-president-assured-justice-to-dharmatmas-family-maharajganj-news-c-206-1-go11002-145320-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने धर्मात्मा के परिवार को न्याय का दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने धर्मात्मा के परिवार को न्याय का दिया भरोसा
Mon, 24 Mar 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बीते माह पनियरा विधानसभा के नरकटहा निवासी धर्मात्मा निषाद ने सोशल प्लेटफार्म पर पोस्ट साझाकर निषाद पार्टी के अध्यक्ष व अन्य पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर आत्महत्या कर लिया था। रविवार को धर्मात्मा की पत्नी अंजलि अपनी बिटिया, सास व जेठ परमात्मा निषाद के साथ लखनऊ पहुंचकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय लल्लू से मिलीं और उन्हें व्यथा बताते हुए न्याय दिलाने में मदद मांगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने यथोचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर नवागत जिलाध्यक्ष एडवोकेट विजय सिंह भी पीड़ितों से मिले और आश्वस्त किया कि इस मामले में दोषियों पर हर हाल में कार्रवाई का दबाव प्रशासन पर बनाया जाएगा और जो भी दोषी होंगे उन्हें सजा दिलवाने में परिवार का पूरा साथ देंगे। संवाद