फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Congress protest against Agnipath

कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

Tue, 28 Jun 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Congress  protest against Agnipath
अग्निपथ : कांग्रेसियों पर रहा पुलिस का कड़ा पहरा
विज्ञापन

महराजगंज/फरेंदा। अग्निपथ योजना का विरोध करने निकले कांग्रेसियों पर पुलिस प्रशासन का कड़ा पहरा रहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार एवं विधायक वीरेंद्र चौधरी को पुलिस प्रशासन ने घर पर ही रोक दिया। उनको बाहर नहीं निकलने दिया गया। इस दौरान नेताओं के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने घरों के सामने ही विरोध-प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उधर, कांग्रेस पार्टी का जिला कार्यालय पुलिस छावनी में तब्दील रहा। यहां पहुंचे कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कार्यालय में रोके रखा।
भिटौली कस्बे में अपने आवास से बाहर निकले जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह को कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने रोक लिया। उनको आगे नहीं बढ़ने दिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के हित में नहीं है। सरकार रोजगार नहीं दे पा रही है, तो नियमों का पेच फंसाकर परेशान कर रही है। कांग्रेसी भयभीत होने वाले नहीं हैं। जनहित को लेकर संघर्ष तेज किया जाएगा। इस दौरान तेग बहादुर, गोपाल शाही, गामा प्रसाद, डॉ घनश्याम मिश्र, अकील शेख, विनोद सिंह, कपिल देव शुक्ल, वीरेन्द्र पांडेय, नूर आलम, विनोद तिवारी, आनंद कनौजिया, अशफाक हुसेन, घनश्याम, यूसूफ अंसारी, उमेश, राजेश शुक्ल, जयप्रकाश दुबे, अनिल कुमार, नर्वदेश्वर मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी प्रकार अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को कस्बे के अंबेडकर तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विधायक वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया था, लेकिन प्रशासन ने विधायक को उनके घर पर ही नजर बंद कर दिया। जिसके कारण कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच सके। कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही एसडीएम रामसजीवन मौर्य, सीओ कोमलप्रसाद मिश्र, प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा के साथ सर्किल के तीन थानों की पुलिस विधायक वीरेंद्र चौधरी के आवास सिंहपुर ताल्ही पहुंचे। जहां पर उन्हे कार्यक्रम स्थल पर न पहुंचने की बात कहते हुए उनको आवास पर ही नजर बंद कर दिया। काफी प्रयास के बावजूद भी विधायक नहीं पहुंच सके। उन्होंने कहा कि आम जनता की आवाज को दबाने का कार्य प्रशासन कर रहा हैं। जिससे युवाओं का भला नहीं होने वाला हैं। धरना स्थल पर हृदय नरायन पांडेय ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के हित में नहीं हैं। इस दौरान राजन शुक्ला, अरविंद यादव, विनीत मणि, हनुमान प्रसाद, चुन्नू दूबे, विनय तिवारी, अमरमणि पासवान, विजय मिश्रा, अभय सिंह, फौजदार प्रसाद, संदेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed