फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   congress leader adresses public meeting

विकास में यूपी का नीचे से चौथा : संजय

Sun, 28 Aug 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Aug 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
congress leader adresses public meeting
परतावल में कांग्रेस पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह क्रार्यकम को सबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज/परतावल। कांग्रेस प्रदेश विधान सभा चुनाव के प्रचार प्रभारी तथा राज्यसभा सदस्य डा. संजय सिंह ने कहा है कि सूबे की जनता पिछले 27 सालों से यूपी की बदहाली देख रही है। सूबे से भाईचारगी का माहौल लुप्त हो गया, विकास का पहिया थम गया,कानून व्यवस्था का राज खत्म हो गया।
विज्ञापन

 
इन सालों में सूबे में कभी सपा,कभी बसपा और भाजपा का शासन रहा। सभी ने प्रदेश में बड़े बड़े वादे और दावे के साथ सत्ता हासिल की थी। इन सरकारों के कार्यकाल में सूबा इतना पिछड़ गया कि इसका नंबर नीचे से चौथे पायदान पर आ गया जबकि कांग्रेस के शासन काल में इसका नंबर ऊपर से तीसरे नंबर पर था। डा. सिंह ने शनिवार को देर शाम जिले के परतावल कसबे में आयोजित सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


सभा में कांग्रेस भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ वह वादा करती है, पूरा नहीं। बाबरी मस्जिद को तोड़कर मंदिर बनाने का वादा किया था। वह आज तक पूरा नहीं हुआ। राम मंदिर भजपा  चुनावी वादे के साथ संाप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के लिए इस्तेमाल होता है। उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज केंद्रीय राजधानी दिल्ली सबसे ज्यादा असुरक्षित है। इसके लिए पीएम मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह जिम्मेदार हैं। यूपी की कानून व्यवस्था बदहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म की रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही है। पुलिस कर्मी मारे जा रहे हैं। 27 सालों में प्रदेश को सिर्फ लूटा गया है। देश का सबसे बड़ा प्रदेश अब पिछलग्गू बनकर रह गया है। इससे मुक्ति के लिए अब यूपी में कांग्रेस की सरकार जरूरी है। सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी अब विकास के लिए कांग्रेस की ओर देख रहा है। कांग्रेस ही सभी समुदायों के लोगों को साथ लेकर चलने की क्षमता रखती है।


जनसभा में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व सांसद कमांडो कमल किशोर, सैयद जमाल, नवीन चंद्र त्रिपाठी, मुन्नी उपाध्याय, शरद कुमार सिंह,गोपाल शाही, जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद, केएम पाण्डेय, अमित तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed