फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Congress burnt the effigy of PM

कांग्रेसियों ने पीएम का पुतला जलाया

Sun, 20 Dec 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Sun, 20 Dec 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। आरोप लगाया कि केंद्र सुब्रह्मण्यम स्वामी के कूटरचित मामलों में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल को फंसाने का काम किया है।
विज्ञापन


शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सक्सेना चौराहे पर जुटे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर विरोध सभा की। जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि भाजपा राजनीतिक द्वेष से कांग्रेसियों को फंसा रही है। देश में भाजपा सरकार तानाशाह की तरह शासन कर रही है जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।
विज्ञापन


 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को राजनीतिक विपक्ष मुक्त बनाना चाहते हैं। इसी सोच के तहत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं को फंसाया गया है। भाजपा नहीं चाहती कि गरीब जनता एवं किसानों की बात कोई भी पार्टी संसद में उठाए। कांग्रेस इस कार्रवाई की निंदा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यदि कोई भी द्वेषपूर्ण कार्रवाई हमारे नेताओं के खिलाफ होती है तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर संघर्ष करेंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी केन्द्र में भाजपा सरकार की होगी। सभा को त्रिभुवन नारायण मिश्र, विधिनारायण वर्मा, विनोद तिवारी, केएम पांडे, अफजल अब्बासी ने भी संबोधित किया।


घनश्याम गुप्ता, त्रियुगी पटेल, बीके, अभिमन्यु सिंह, ध्रुव नारायण तिवारी, सुभाष पटेल, भाष्कर, छत्रपाल चतुर्वेदी, सत्य नारायण प्रजापति, जग्गू प्रसाद, राकेश कुमार गुप्ता, अशोक मद्धेशिया, राम बालक वर्मा, इसरायल, संदीप तिवारी, आद्या प्रसाद पांडे, चन्द्रभान प्रजापति, सदरूलहक, पूर्णवासी, आलोक रंजन पटेल, महेश के अलावा तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed