फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Congress burnt effigy of Modi-Shah

कांग्रेस ने मोदी-शाह का जलाया पुतला

Sat, 19 May 2018 12:47 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 19 May 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
Congress burnt effigy of Modi-Shah
कांग्रेस ने मोदी-शाह का जलाया पुतला - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनने से कांग्रेसी नाराज हैं। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंप कर प्रजातंत्र बचाओ दिवस मनाया गया। वहीं, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कलेक्ट्रेट परिसर में पुतला जलाकर गुस्से का इजहार किया। सभी ने राज्यपाल की भूमिका पर सवाल खड़ा करते हुए भाजपा की सरकार को अल्पमत की सरकार बताया।  
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा में बहुमत वाले कांग्रेस एवं जनता दल एस के गठबंधन को दरकिनार करते हुए अल्पमत वाली भाजपा को सरकार बनाने का मौका राज्यपाल ने दिया, यह ठीक नहीं है। इससे न सिर्फ लोकतंत्र की हत्या हुई है बल्कि भाजपा की मनमानी भी सामने आई है। उन्होंने मांग की कि कर्नाटक में भाजपा सरकार को बर्खास्त कर कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका दिया जाय। इस दौरान निठुरी सिंह, वीरेंद्र पांडेय, त्रिभुवन नारायण मिश्र, विनोद कुमार सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, आलोक रंजन पटेल, जग्गू प्रसाद, मुंद्रिका प्रसाद, अब्दुल अजीज, विधि नारायण वर्मा आदि मौजूद रहे।  कलेक्ट्रेट परिसर में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला जलाकर गुस्से का इजहार किया। राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा ने जो कुछ किया वह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं हैं। इस दौरान विराजवीर अभिमन्यु, विजय अंगारा, सूर्य प्रताप, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed