फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Complete groundwater conservation-related works on a priority basis and in a time-bound manner.

Maharajganj News: प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूरा करें भूजल संरक्षण से जुड़े कार्य

Thu, 23 Jul 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Complete groundwater conservation-related works on a priority basis and in a time-bound manner.
महराजगंज। भूजल सप्ताह के समापन के अवसर पर बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। सीडीओ ने सभी विभागों को भूजल संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि आज जल संरक्षण के प्रभावी प्रयास किए गए, तभी आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित जल उपलब्ध कराया जा सकेगा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए जल बचाने और भूजल संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य अभिकरण ने बताया कि प्रदेश में लगभग 70 प्रतिशत सिंचाई, 80 प्रतिशत पेयजल तथा 85 प्रतिशत औद्योगिक आवश्यकताओं की पूर्ति भूजल स्रोतों से होती है। उन्होंने कहा कि भूजल पर बढ़ती निर्भरता के कारण अनेक क्षेत्रों में इसके अत्यधिक दोहन की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ऐसे में वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग को जनआंदोलन का स्वरूप देना समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी ने कहा कि भूजल संरक्षण तभी सफल होगा, जब प्रत्येक नागरिक इसकी महत्ता को समझे और जल संरक्षण के सरल एवं व्यवहारिक उपायों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाए। उन्होंने सभी विभागों से व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed