फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Complaints will soon be settled on the Citizen App

सिटीजन एप पर शिकायतों का जल्द होगा निस्तारण

Mon, 17 Jun 2019 12:26 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 17 Jun 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Complaints will soon be settled on the Citizen App
सिटीजन एप पर शिकायतों का जल्द होगा निस्तारण - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। अब क्षतिग्रस्त सड़कों की शिकायत करने के लिए लोगों को अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। शासन ने क्षतिग्रस्त सड़कों का हाल जानने व उनकी मरम्मत कराने के लिए निगरानी सिटीजन एप लांच किया है। जिस पर शिकायत दर्ज होने पर विभाग को 48 घंटे के अंदर निर्माण कार्य शुरू करना होगा। निर्माण कार्य पूरा कराने के बाद विभाग को उसकी फोटो एप पर अपलोड करनी होगी। 
विज्ञापन


यदि आप किसी मार्ग से जा रहे हैं और उस पर छोटे-बड़े गड्ढे दिखाई दे रहे हैं तो आपको उसकी शिकायत के लिए किसी प्रशासनिक अधिकारी के कार्यालय तक नहीं जाना होगा और न ही संबंधित क्षेत्र का नाम बताने की आवश्यकता होगी। बल्कि अपने मोबाइल से उसकी फोटो खींच कर निगरानी सिटीजन एप पर फोटो अपलोड करनी होगी। आप की तरफ से फोटो अपलोड किए जाने के बाद एप खुद ही पता कर लेगा कि यह स्थान कहां पर है। इसके लिए बस आप को फोटो खिंचते समय मोबाइल की लोकेशन ऑन करनी होगी। इससे फोटो के पूरे विवरण के साथ ही लोकेशन भी दर्ज हो जाएगी। इसी के माध्यम से एप क्षतिग्रस्त सड़क के बारे में जानकारी संबंधित विभाग इंजीनियरों को उपलब्ध करा देगा। जिले में जल्द ही इसके लिए ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल सफल होने पर यह व्यवस्था प्रभावी कर दी जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि निगरानी एप के ट्रायल के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। ट्रायल पूरा होने पर इस एप पर मिलने वाली शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जा सकेगा। साथ ही एप के माध्यम से विभाग को भी संबंधित सड़क खोजने में दिक्कत नहीं होगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed