{"_id":"6a25d9b4e6e86affeb05d4b2","slug":"complainants-are-getting-slips-from-the-police-station-feedback-is-being-taken-within-24-hours-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-178786-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फरियादियों को थाने से मिल रही पर्ची, 24 घंटे में लिया जा रहा फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फरियादियों को थाने से मिल रही पर्ची, 24 घंटे में लिया जा रहा फीडबैक
विज्ञापन
नौतनवा। स्थानीय थाने में शिकायत लेकर पहुंचने वाले पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है। अब फरियादियों को शिकायत प्राप्ति रसीद (पर्ची) दी जा रही है। साथ ही प्रत्येक 24 घंटे में थाना स्तर पर गठित फीडबैक सेल के प्रभारी मुख्य आरक्षी आवेदकों से फीडबैक ले रहे हैं।
रविवार को थानेदार अभिषेक सिंह ने इसके तहत समस्त चौकी प्रभारियों, उपनिरीक्षकों एवं बीट पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान मातहतों को इस नई शुरुआत की जानकारी दी गई। साथ ही लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई को लेकर भी चेताया गया।
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि थाने पहुंचने वाले आवेदकों के मामलों को रजिस्टर में दर्ज कर एक रसीद दी जा रही है। जिसमें आवेदक का नाम, मोबाइल नंबर और मामले के संक्षिप्त विवरण के साथ ही संबंधित प्रकरण के जांच अधिकारी का नाम भी अंकित किया जा रहा है। प्रकरण में 24 घंटे के अंदर क्या कार्रवाई हुई और उससे आवेदक संतुष्ट हैं या नहीं इसका फीडबैक लेने के लिए फीडबैक सेल गठित किया गया है।
विज्ञापन
यदि किसी भी जिम्मेदार ने हीलाहवाली या अनदेखी करने की कोशिश की तो फरियादियों की असंतुष्टि के आधार पर संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की कागजी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। बैठक में वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय कुमार, चौकी प्रभारी रामजी गुप्ता, जयप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक तनु दुबे, फैयाज अहमद, रोहित यादव, विकास गौड़, मनीष वर्मा, आशुतोष पाठक, मनीष पटेल, धर्मेंद्र तिवारी, शंकर दयाल मौजूद रहे।