फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Compation in information and brodcast

सूचना व संचार आधारित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे नागेंद्र व कृष्ण कुमार

Sun, 12 Jun 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Compation in information and  brodcast
सूचना व संचार आधारित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे नागेंद्र व कृष्ण कुमार
विज्ञापन

महराजगंज। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से सूचना व संचार आधारित प्रतियोगिता परिषद कार्यालय में 20 से 24 जून तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता में प्रतिभागिता के लिए जिले के दो शिक्षकों नागेंद्र चौरसिया व कृष्ण कुमार मद्धेशिया का चयन हुआ है। दोनों शिक्षक 23 जून को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
जिले के परिषदीय विद्यालयों में मौलिक रूप से शिक्षा देने के साथ ही तकनीकी आधारित शिक्षा देने पर भी जोर दिया जा रहा है। परिषद की ओर से स्मार्ट क्लास व अन्य तकनीकी माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षित करने वाले शिक्षकों के लिए 20 से 24 जून तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कराई जा रही है। इस बार भी परिषद की ओर से तकनीकी आधारित शिक्षा पर जोर देने वाले जिले के दो शिक्षकों का नाम मांगा गया था, जिसके क्रम में बृजमनगंज के प्राथमिक विद्यालय मोहनगढ़ के प्रभारी प्रधानाध्यापक नागेंद्र चौरसिया एवं सदर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय बैजनाथपुर कला के शिक्षक कृष्ण कुमार मद्धेशिया का चयन करते हुए उनका नाम परिषद को भेजा गया है। चयनित दोनों शिक्षकों से प्राथमिक शिक्षक संघ सदर ब्लॉक के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह, मंत्री अखिलेश पाठक, आशीष सिंह, पंकज मौर्या, अमरेंद्र सिंह, मनोज वर्मा समेत अन्य लोगों ने बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

------------
सूचना एवं संचार आधारित प्रतियोगिता के लिए जिले के दो शिक्षकों का नाम परिषद कार्यालय को भेजा गया है। उम्मीद है कि वे अपने बेहतर प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवींद्र सिंह, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed