फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Community tiolet and groop works aprove plan

सामुदायिक शौचालय व समूहों के कार्यों का सत्यापन करेंगे जिम्मेदार

Fri, 27 May 2022 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Community tiolet and groop works   aprove plan
सामुदायिक शौचालय व समूहों के कार्यों का सत्यापन करेंगे जिम्मेदार
विज्ञापन

महराजगंज। विकास विभाग ने ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित किए जा रहे सामुदायिक शौचालय व उसकी देखरेख करने वाले समूूूह के कार्यों का सत्यापन किए जाने की योजना बनाई है। इसके लिए सभी ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए 22 बिंदुओं पर रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
जिम्मेदारों की मंशा है कि सामुुदायिक शौचालय का निर्माण कराते हुए जहां आमजन की मुश्किलों को कम किया जाए, वहीं समूहों के आर्थिक आय को भी बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई जाए। जिम्मेदरों ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण करते हुए कुल 882 सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने की योजना बनाई थी, जिसमें से 836 का निर्माण पूरा हो चुका है। 46 अभी भी निर्माणाधीन है। इनकी देखरेख करने वाले समूहों के कार्यों की भी वास्तविकता को देखना है। ऐसे में दोनों बिंदुओं की वास्तविकता जानने के लिए संबंधित ब्लॉकों के जिम्मेदारों से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

---------------
इन बिंदु पर सूचना देंगे बीडीओ
खंड विकास अधिकारियों को जिन 22 बिंदुओं पर सूचना उपलब्ध करानी होगी, उसमें क्रम संख्या, ब्लॉक का नाम, ग्राम पंचायत का नाम, सामुदायिक शौचालय मेें पेयजल, विद्युत, विद्युत मोटर व व अवस्थापना की सुविधा, समूहों को जिम्मेदारी की स्थिति, यदि समूह जिम्मेदारी संभाल रहा है तो उसका नाम, सदस्य का नाम व मोबाइल नंबर, कब से जिम्मेदारी सौंपी गई है, रखरखाव की स्थिति संतोषजनक, असंतोषजनक व सामान्य के विवरण के साथ ही भुगतान की स्थिति भी प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
सामुदायिक शौचालयों के निर्माण, प्रयोग व उसके समूहों की ओर से किए जाने वाले कार्यों की हकीकत के संबंध में बीडीओ से सत्यापन कराया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक आवश्यक कदम उठाया जाएगा।
- गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed