{"_id":"56ec58c24f1c1bca3b8b4e41","slug":"collective-self-immolation-at-the-farm-canal-will-have-extracted","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में नहर निकाली गई तो सामूहिक आत्मदाह करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में नहर निकाली गई तो सामूहिक आत्मदाह करेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Sat, 19 Mar 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खेत से नहर निकलने के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया।
- फोटो : प्रदीप अग्रहरि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपराखल्ली गांव के लोगों ने तहसील का घेराव कर नहर निर्माण को रोकने की मांग की। शुक्रवार को कांग्रेस नेता के साथ एसडीएम को ज्ञापन दिया। मांगे न पूरा होने पर गांव के लोगों ने आत्मदाह की भी चेतावनी दी।
फरेंदा क्षेत्र पिपराखल्ली के रमाशंकर, प्रह्लाद, भोलेनाथ, राजेन्द्र, विश्वम्भर, प्रेम, रामेश्वर, पूर्णवासी आदि गांव वालों ने कांग्रेस के नेता वीरेन्द्र चौधरी के साथ तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि सरयू गंडक परियोजना के तहत शासन द्वारा नहर का निर्माण कराया जा रहा है। उससे गरीब किसानों के सामने भोजन का संकट आ जाएगा। गरीब व छोटे किसान, मजदूरों के खेतों से होकर नहर निर्माण का काम नहीं रोका गया तो खुदकुशी को मजबूर हो जाएंगे।